सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Chicken trader dies in road accident, car found stuck in tree

Hardoi News: मार्ग दुर्घटना में मुर्गा कारोबारी की मौत, पेड़ से लड़ी मिली कार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Chicken trader dies in road accident, car found stuck in tree
फोटो-11- अफजल खां। फाइल फोटो
विज्ञापन
माधौगंज। थाना क्षेत्र के उन्नाव कटरा मार्ग पर शेखवापुर के पास मुर्गे खरीदने और बेचने के कारोबारी की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। घटना में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह हुई घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आशंका यह भी है कि किसी वाहन की टक्कर लगने के बाद कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई है।
Trending Videos




बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के रहुला निवासी अफजल खां (32) लखनऊ पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बघौली के पास मुर्गा खरीदने-बेचने का कारोबार करते थे। चाचा मोबीन अहमद ने बताया कि मंगलवार सुबह लगभग तीन बजे अफजल कार से बघौली जाने के लिए निकले थे। उन्नाव कटरा मार्ग पर अफजल की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। एक ट्रक चालक की सूचना पर पहुंची पुलिस को कार से मोबाइल फोन मिला। इसमें दर्ज नंबरों में से पुलिस ने अफजल के दूसरे चाचा मोहम्मद आरिफ को सुबह 3:53 बजे फोन किया और घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। इस बीच पुलिस ने शव सीएचसी माधौगंज पहुंचाया। मृतक के परिवार में पत्नी और एक पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन






मंगलवार को बंद रहती बाजार लेकिन मौत खींच ले गई
विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक बघौली बाजार मंगलवार को बंद रहता है। बावजूद इसके अफजल बघौली जा रहे थे। चाचा आरिफ का कहना है कि एक शादी में उन्हें मुर्गे की आपूर्ति करनी थी। इसलिए वह जा रहे थे। इसके अलावा अफजल कम ही बघौली जाते थे और कारोबार उनका मुनीम बल्लीपुरवा निवासी सुनील संभालता था। सुनील के परिवार में सोमवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम था। इसकी वजह से सुनील पिछले चार दिन से छुट्टी पर थे। इस कारण पिछले कई दिनों से अफजल लगातार दुकान पर जा रहे थे।

फोटो-11- अफजल खां। फाइल फोटो

फोटो-11- अफजल खां। फाइल फोटो

फोटो-11- अफजल खां। फाइल फोटो

फोटो-11- अफजल खां। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed