सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A young man committed suicide by breaking his wife's bangles and hanging himself.

Hardoi News: पत्नी की चूड़ियां तोड़ फंदा लगाकर युवक ने की खुदकुशी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide by breaking his wife's bangles and hanging himself.
फोटो-01- राजीव। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरपालपुर। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के खालेपुरवा में शराब पीकर घर आने पर युवक का पत्नी से विवाद हो गया। गुस्से में युवक ने पत्नी की चूड़ियां तोड़ दीं और कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। परिजनों ने फंदे से उतारकर सीएचसी हरपालपुर पहुंचाया लेकिन यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
Trending Videos

सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के खालेपुरवा निवासी राजीव (32) फेरी लगाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। छोटे भाई सत्यदेव ने बताया कि शुक्रवार की शाम फेरी लगाकर आए राजीव बड़ा पुरवा में गुड्डू के यहां तिलक की दावत में शामिल होने की बात कहकर घर से गए थे। देर रात वहां दोस्तों के साथ शराब पीने के बाद घर आकर राजीव का विवाद पत्नी रूबी से हो गया। रूबी ने बताया कि राजीव शराब पीकर घर आने के बाद चार्जिंग पर मोबाइल लगा रहे थे। रूबी ने शराब पीकर आने पर आपत्ति जताई। इससे गुस्सा होकर राजीव ने उनसे गाली-गलौज की और बिजली का बोर्ड उखाड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रूबी की चूड़ियां तोड़ दीं और कमरे में घुसकर अंदर से कुंडी लगा ली। यहां दुपट्टे से छत के कुंडे में फंदा लगा लिया। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उन्हें फंदे से उतारा और हरपालपुर सीएचसी ले गए। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार में पत्नी, दो पुत्रियां और एक पुत्र है। हरपालपुर कोतवाल वीरेंद्र पंकज ने बताया कि सीएचसी प्रशासन की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

फोटो-01- राजीव। फाइल फोटो

फोटो-01- राजीव। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed