सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A young man who had returned from Delhi took his own life by hanging himself with a dupatta.

Hardoi News: दिल्ली से लौटे युवक ने दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
A young man who had returned from Delhi took his own life by hanging himself with a dupatta.
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के गुरसंडा गांव में सोमवार को एक युवक ने गांव के बाहर पेड़ से दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। ग्रामीणों ने शव को लटका देखा तो परिजनों को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में ले लिया है। तलाशी में युवक की जेब से मिले मोबाइल की कॉल डिटेल की जांच की जा रही है। गांव में प्रेम प्रसंग के चर्चाओं का दौर जारी है।

थाना क्षेत्र के गुरसंडा गांव निवासी अवनीश (18) अपने पिता राम सागर और उमेश के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। उनकी दो बेटियों में बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, छोटी बेटी घर पर रहती है। मां अनूपी ने बताया कि करीब 15 दिन पहले ही दिल्ली से गांव आया था। बताया कि शनिवार की दोपहर को खाना खाने के बाद वह घर से चला गया। वह अपने साथ अपनी बहन का दुपट्टा भी साथ लेकर गया था। बताया कि देर शाम तक वह घर नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खोजबीन के दौरान ग्रामीणों को गांव के पश्चिम दिशा में एक पेड़ से दुपट्टे के सहारे अवनीश का शव लटका मिला। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को फंदे से उतारा। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से आवश्यक नमूने एकत्र किए। गांव में चल रही चर्चाओं को सुनकर पुलिस ने तलाशी के दौरान युवक के जेब से मिले मोबाइल के कॉल डिटेल खंगालने शुरू कर दिए हैं। थानाध्यक्ष इख्तियार खान ने बताया कि परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed