सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A young woman who had come to attend a tonsure ceremony drowned in the Ganga; search continues.

Hardoi News: मुंडन में शामिल होने आई युवती गंगा में डूबी, तलाश जारी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
A young woman who had come to attend a tonsure ceremony drowned in the Ganga; search continues.
विज्ञापन
बिलग्राम। क्षेत्र के छिबरामऊ स्थित राजघाट पर मुंडन संस्कार में शामिल होने आई एक युवती गंगा स्नान करने के दौरान गहरे पानी में समा गई। शोर मचाने पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। हालांकि, घंटों की कड़ी मेहनत के बावजूद अभी युवती का सुराग नहीं लगा है। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।
Trending Videos

क्षेत्र के बेहटा बुजुर्ग गांव निवासी रूपेंद्र कुमार के ढाई वर्षीय पुत्र का मुंडन राजघाट पर किया जा रहा था। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार के साथ ही गांव के तमाम लोग भी आए थे। परिजनों के साथ राधेलाल की पुत्री साधना (19) भी घाट पर गई थी। परिजनों ने बताया कि मुंडन की रस्मों के बीच जब सभी लोग गंगा में स्नान कर रहे थे तभी अचानक साधना का पैर फिसल गया। तेज बहाव में वह संभल नहीं पाई और गहरे पानी में चली गई। उसे डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया जिससे चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह लहरों में गायब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर शाम तक सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन साधना का कुछ पता नहीं चला। कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि युवती के डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। गोताखोरों की मदद से लगातार तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed