{"_id":"69f253262f157fc9260227a4","slug":"teachers-undergoing-training-were-enraged-over-bad-food-causing-uproar-hardoi-news-c-213-1-hra1001-148886-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: प्रशिक्षण ले रहे शिक्षक खराब भोजन पर भड़के, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: प्रशिक्षण ले रहे शिक्षक खराब भोजन पर भड़के, हंगामा
विज्ञापन
फोटो 15: भोजन की थाली के साथ प्रदर्शन करते शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
संडीला। जनगणना में प्रगणक के तौर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों ने बुधवार को खाने की गुणवत्ता घटिया होने का आरोप लगाकर हंगामा किया। शिक्षकों ने भोजन की थाली के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग-731 पर प्रदर्शन किया। कोतवाल ने शिक्षकों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विकास खंड के बेगमगंज स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में जनगणना-27 में प्रगणक के तौर पर ड्यूटी में लगाए गए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। बुधवार को भोजन की खराब गुणवत्ता को लेकर शिक्षकों का गुस्सा फूट पड़ा। दो दिन से राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित इंटर कॉलेज में ब्लॉक कछौना और बेहंदर के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। वहां पर व्यवस्थाओं से असंतुष्ट शिक्षकों ने अचानक विरोध शुरू कर दिया। प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों का आरोप है कि उन्हें जो भोजन दिया जा रहा है उसकी गुणवत्ता बेहद खराब, खाने योग्य नहीं है। इसको लेकर बड़ी संख्या में शिक्षकों ने पहले परिसर में हंगामा किया फिर सड़क पर पहुंच गए।
प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पंकज मौके पर आए। शिक्षकों को समझा कर सड़क से हटाया। शिक्षकों के मुताबिक प्रभारी ने उपजिलाधिकारी से वार्ता कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। शिक्षकों ने मांग की कि कॉलेज परिसर में ही ताजा और गुणवत्तापूर्ण भोजन बनवाकर दिए जाने की व्यवस्था की जाए।
Trending Videos