सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   There is no improvement in the power system in the city, consumers are upset.

Hardoi News: शहर में बिजली व्यवस्था में नहीं हो रहा सुधार, उपभोक्ता परेशान

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
There is no improvement in the power system in the city, consumers are upset.
फोटो-06- आवास विकास कॉलोनी में विद्युत लाइन पर काम करते बिजली कर्मी। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। शहर में लोकल फॉल्ट, ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज से उपभोक्ताओं का दिन का सुकून और रात की नींद उड़ गई है। फॉल्ट के कारण शहर के किसी न किसी क्षेत्र की बिजली गायब रहती है। उपकेंद्रों में केबल पर पानी डाल कर ठंडा किया जा रहा है ताकि केबल जले न लेकिन इसके बावजूद लोकल फॉल्ट कम नहीं हो रहे हैं। इसके पीछे के कारणों को ओवरलोड बताया जा रहा है।
Trending Videos




शहर में 76 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। शहरी उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के निर्देश हैं। उपभोक्ताओं को नियमित रूप से बिजली मिलती रही इसके लिए शहर के ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि भी की गई थी मगर गर्मी बढ़ने के साथ मांग में भी वृद्धि हो रही है। लोड अधिक होने के कारण ट्रांसफार्मर के केबल जलने की घटनाएं बढ़ गई हैं। वहीं जर्जर लाइन भी परेशान करने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत वितरण निगम की ओर से ट्रांसफार्मरों की मरम्मत, जर्जर लाइनों को बदलने का काम किया जा रहा है। इसके बावजूद लोड अधिक होने के कारण फॉल्ट हो रहे हैं। मंगलवार रात बेलाताली उपकेंद्र से जुड़े आवास विकास में भारी वाहन ने विद्युत पोल में टक्कर मार दी। इससे विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया था। रात में दूसरे फीडर से जोड़ कर आपूर्ति दी गई।
बुधवार को विद्युत पोल बदलने का काम किया गया इससे सुबह से दोपहर 12 बजे तक आपूर्ति बाधित रही। वहीं, बुधवार दोपहर 12 बजे मेन लाइन बंद हो गई। इससे शहर के छह उपकेंद्र की आपूर्ति पौने दो बजे तक बंद रही। इस प्रकार मन्नापुरवा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े टाउन प्रथम व द्वितीय फीडर की आपूर्ति लोकल फॉल्ट के कारण दो घंटे तक बाधित रही। रात व दिन में लोकल फॉल्ट के कारण गुल हो रही बिजली से उपभोक्ता परेशान हैं।




पानी डाल कर केबल को किया जा रहा ठंडा
विद्युत उपकेंद्र में ट्रांसफार्मरों की केबल गर्मी व लोड अधिक होने के कारण गर्म होकर जल रही है। विद्युत उपकेंद्र आशानगर के अवर अभियंता अभिषेक ने बताया कि केबल को ठंडा रखने के लिए पानी डाला जा रहा है। अगर हालात यही रहे तो ट्रांसफार्मरों के पास कूलर लगाए जाएंगे।



शहर में बिजली आपूर्ति सही रखने के लिए ट्रांसफार्मरों की लगातार मॉनिटरिंग कर मरम्मत कराई जा रही है। जर्जर लाइनों को भी बदला जा रहा है। गर्मी के कारण बिजली की मांग बढ़ रही है। लोकल फॉल्ट बढ़े हैं मगर उनको यथा शीघ्र सही कराया जा रहा है।
- आकाश वर्मा, उपखंड अधिकारी, सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed