{"_id":"69f78618cc0791977b01d523","slug":"as-power-shortages-increase-the-inverter-battery-market-booms-hardoi-news-c-213-1-hra1004-149143-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बिजली किल्लत बढ़ते ही इन्वर्टर-बैटरी बाजार में आया उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बिजली किल्लत बढ़ते ही इन्वर्टर-बैटरी बाजार में आया उछाल
विज्ञापन
फोटो- 36- दुकान पर बिक्री के लिए रखे इनवर्टर और बैट्री। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की किल्लत से लोग परेशान हैं। जैसे-जैसे पारा चढ़ रहा है उसम भरी गर्मी बेहाल कर रही है। बिजली किल्लत और गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने इन्वर्टर और बैटरी की खरीदारी शुरू कर दी गई है। इसके चलते इन्वर्टर बैटरी बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रही है।
जिले में इन्वर्टर व बैटरी की दुकानों पर लोगों की खासी भीड़ नजर आने लगी है। शहर के मुख्य बाजारों से लेकर तहसील मुख्यालयों की दुकानों पर जमकर डिमांड हो रही है। बिजली के बढ़ते लोड और अघोषित कटौती के चलते पिछले दो हफ्तों में इन्वर्टर और बैटरी की बिक्री में 35 से 40 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है।
दुकानदारों का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस बार मांग जल्दी शुरू हो गई है। लोग न केवल नई बैटरी खरीद रहे हैं बल्कि पुरानी बैटरियों को बदलवाने के लिए भी पहुंच रहे हैं। दुकानदार महेंद्र शर्मा ने बताया कि केवल नई बिक्री ही नहीं बल्कि पुरानी बैटरी की रिपेयरिंग और रिप्लेसमेंट का काम भी जोरों पर है। बैटरी मैकेनिकों के पास फुर्सत नहीं है और होम सर्विस के लिए उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है।
बताया कि सबसे ज्यादा मांग 150 से 200 वॉट तक की ट्यूबलर बैटरी की है। वहीं, इन्वर्टर की भी सात सौ से एक हजार वॉट तक की डिमांड सबसे अधिक है। मध्य वर्गीय परिवारों के लिए 15,000 से 22,000 रुपये तक के इन्वर्टर-बैटरी कॉम्बो की बिक्री काफी हो रही है।
कंपनियों ने भी बढ़ाए दाम
कच्चे माल और लेड की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण कई कंपनियों ने अपनी बैटरी की कीमतों में पांच से आठ प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है। इसके बावजूद, गर्मी से राहत पाने के लिए लोग बढ़ी हुई कीमतों पर भी खरीदारी करने को मजबूर हैं। वहीं, अब लोगों का रुझान सोलर इन्वर्टर और सोलर पैनल की ओर भी बढ़ गया है।
Trending Videos