सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   NEET exam: Strictness prevailed at exam centres, 97 percent appeared

नीट परीक्षा : परीक्षा केंद्रों पर रही सख्ती, 97 प्रतिशत हुए शामिल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
NEET exam: Strictness prevailed at exam centres, 97 percent appeared
विज्ञापन
हरदोई। चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए जिले के छह केंद्रों पर नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट-यूजी) रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुई, परीक्षा में पंजीकृत आवेदकों में 97 प्रतिशत शामिल हुए। परीक्षा में जीव विज्ञान के प्रश्न जहां लंबे लगे वहीं रसायन विज्ञान के प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को परेशान किया।
Trending Videos




रविवार को शहर के छह परीक्षा केंद्रों पर नीट परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11 बजे से ही आवेदकों का प्रवेश शुरू हो गया था। सघन तलाशी के उपरांत आवेदकों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्र गेट पर आधार कार्ड के साथ बायोमेट्रिक हाजिरी और मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति मिली। राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, श्री वेणी माधव बालिका इंटर कॉलेज, आरआर इंटर कॉलेज, सीएसएन महाविद्यालय और महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पर परीक्षा के दौरान सख्ती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षार्थियों को लेखन सामग्री के अलावा कुछ ले जाने की इजाजत नहीं दी गई। परीक्षा के नोडल केंद्रीय विद्यालय प्रधानाचार्य मो. राशिद ने बताया कि परीक्षा के लिए कुल 2,389 ने पंजीकरण कराया था जिसमें 2,318 परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में 71 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।




परीक्षा केंद्र से बाहर आ रही छात्रा अनुष्का वर्मा ने बताया कि प्रश्नपत्र सामान्य था। जीव विज्ञान का खंड सबसे आसान रहा। हालांकि प्रश्न थोड़े लंबे थे। अधिकांश प्रश्न एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम से ही आए।



आरआर इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से नीट की परीक्षा देकर आ रही छात्रा निवेदिता मिश्रा ने बताया कि रसायन विज्ञान के प्रश्नों ने थोड़ा उलझाया। ऑर्गेनिक केमिस्ट्री के कुछ सवाल घुमावदार थे, भौतिक विज्ञान का पेपर संतुलित रहा। फॉर्मूला आधारित सवाल अधिक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed