{"_id":"69f785e72fc513a7b20c95a5","slug":"more-than-70-percent-land-acquired-for-farrukhabad-link-expressway-hardoi-news-c-213-1-hra1001-149111-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे के लिए 70 प्रतिशत से अधिक भूमि अधिग्रहीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे के लिए 70 प्रतिशत से अधिक भूमि अधिग्रहीत
विज्ञापन
फोटो 20: तहसील सवायजपुर में इसी क्षेत्र के पास से जुड़ेगा लिंक एक्सप्रेसवे। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट प्रदेश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के बाद अब प्रशासन ने फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण को रफ्तार दी है। प्रस्तावित 125 किलोमीटर लंबाई वाले लिंक एक्सप्रेसवे के लिए हरदोई के लिए छह, शाहजहांपुर के तीन और फर्रुखाबाद के 43 गांवों से भूमि ली जाएगी। जिले में तहसील सवायजपुर में भूमि अधिग्रहण का काम करीब 70 प्रतिशत पूरा करा लिया गया है।
गंगा एक्सप्रेसवे का 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की मौजूदगी में लोकार्पण किया था। गंगा एक्सप्रेसवे पर आवागमन भी शुरू हो गया है और 15 दिनों के लिए टोल फ्री किया गया है। वहीं प्रशासन ने मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता में से एक फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को गति दी है। लिंक एक्सप्रेसवे के मानचित्र में आने वाले गांवों में भूमि चिह्नांकन के साथ ही किसानों से समझौते के आधार पर बैनामा भी कराए जा रहे हैं।
तहसील सवायजपुर के छह गांवों के 915 किसानों से करीब 54 हेक्टेयर भूमि ली जाएगी। मरकड़ा, कनकापुर उबरिया, सरसई, तिमिरपुर सैदापुर और रायपुर से गुजरने वाले लिंक एक्सप्रेसवे के लिए अब तक 38 हेक्टेयर से अधिक भूमि का बैनामा कराया जा चुका है। बैनामा के साथ ही किसानों को भूमि की मालियत का चार गुना रुपया उनके खातों में भेजा गया है। गंगा एक्सप्रेसवे के बाद लिंक एक्सप्रेसवे बन जाने से जिले से लोगों का आवागमन बढ़ेगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
लिंक एक्सप्रेसवे बन जाने से गंगा एक्सप्रेसवे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के साथ ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से सीधे जुड़ जाएगा। इससे इन एक्सप्रेसवे की इंटरकनेक्टिविटी हरदोई, उन्नाव, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद ही नहीं सीतापुर, लखीमपुरखीरी, पीलीभीत आदि जनपदों के लोगों के लिए महानगरों की राह आसान हो जाएगी।
तीन हेक्टेयर भूमि का पुनर्ग्रहण किया गया
फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस के लिए किसानों से ली जानी वाली भूमि के साथ ही मानचित्र के दायरे में आने वाली सरकारी भूमि को प्रशासन ने उप्र एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के पक्ष में पुनर्ग्रहण भी किया है। तहसील सवायजपुर के इन गांवों में आने वाली सरकारी भूमि में से करीब तीन हेक्टेयर भूमि के पुनर्ग्रहण की प्रक्रिया पूरी कराई जा चुकी है।
कौशिया से ताखा तक प्रस्तावित है लिंक एक्सप्रेसवे
फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे हरदोई के कौशिया गांव से शुरू होकर इटावा जनपद के ताखा के कुदरैल गांव तक बनेगा। इसकी लंबाई करीब 125 किलोमीटर प्रस्तावित है। इसके बन जाने से इटावा, कन्नौज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर और हरदोई के गांवों के किसानों को भी अपनी उपज महानगरों तक पहुंचाने में आसानी होगी। यूपीडा ने भूमि की खरीदारी के लिए 50,65,56,821 रुपये खर्च किए जोन की पहले ही स्वीकृति दे दी थी। इसी से किसानों को भुगतान किया जा रहा है।
गंगा एक्सप्रेसवे के बाद प्रस्तावित फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे बन जाने से जिले की कई एक्सप्रेसवे से इंटरकनेक्टिविटी हो जाएगी। इस एक्सप्रेसवे के बन जाने से लोगों को आवागमन में आसानी होगी। औद्योगिक इकाई को कच्चा माल लाने और तैयार उत्पाद भेजने में कम समय लगेगा और आसानी रहेगी। किसानों को भी अपनी उपज महानगरों के साथ ही आसपास के जनपदों के बाजारों तक पहुंचाने की सहूलियत हो जाएगी। भूमि अधिग्रहण और बैनामा का काम तेजी से कराया जा रहा है। -अनुनय झा, जिलाधिकारी
Trending Videos