सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   As the mercury rises, demand for glasses and caps increases in the markets.

Hardoi News: पारा चढ़ते ही बाजारों में बढ़ी चश्मों और कैप की डिमांड

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
As the mercury rises, demand for glasses and caps increases in the markets.
विज्ञापन
हरदोई। सूरज के तीखे तेवरों ने शहरवासियों को बेहाल करना शुरू कर दिया है। जैसे-जैसे पारे की सुई ऊपर चढ़ रही है सड़कों पर तपिश और लू का अहसास बढ़ने लगा है। झुलसाती गर्मी और तेज धूप से बचाव के लिए बाजार में सन ग्लासेस और टोपी की मांग में बढ़ोतरी हुई है। पिछले एक सप्ताह के भीतर बाजारों में धूप के चश्मे और टोपी की बिक्री में 40 से 50 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है।
Trending Videos

इस बार गर्मी की दस्तक के साथ ही खरीदारी के ट्रेंड में बदलाव आया है। सिनेमा चौराहा और रेलवेगंज में बाजार की दुकानों पर युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक की भीड़ उमड़ रही है। दुकानदार राजेश गुप्ता ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार चश्मों और टोपी की मांग जल्दी शुरू हो गई है। लोग फैंसी के बजाय अब ऐसे चश्मे और कैप मांग रहे हैं जो आंखों और चेहरे को पूरी तरह कवर कर सके। दोपहर की लू से बचने के लिए लोगों ने केवल आधुनिक संसाधनों पर ही नहीं बल्कि पारंपरिक तरीकों पर भी भरोसा जताया है। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में गमछा, सूती टोपी और ओढ़नी की बिक्री तेज हो गई है। महिलाएं जहां चेहरे को कवर करने के लिए बड़े स्कार्फ और ओढ़नी को प्राथमिकता दे रही हैं वहीं पुरुष पसीने और धूप से बचने के लिए सूती गमछे को सबसे आरामदायक मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




कई प्रकार की वैराइटी में उपलब्ध चश्मे व टोपी

बाजार में साधारण से लेकर ब्रांडेड लुक वाले चश्मे 100 से 500 रुपये तक की रेंज में उपलब्ध हैं। धूप से सिर को बचाने वाली टोपियां 70 रुपये से 250 रुपये के बीच बिक रही हैं। वहीं, चेहरे को ढकने के लिए कॉटन के स्कार्फ और गमछों की बिक्री भी दोगुनी हो गई है। इनकी भी कीमत 70 रुपये लेकर 220 रुपये के बीच में अलग-अलग वैराइटी में उपलब्ध है। व्यापारी शमशाद का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार गर्मी जल्दी और तेज पड़ रही है। लोग फैशनेबल दिखने के साथ धूप से बचाव को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed