{"_id":"6a318b34ccbdc7520602a434","slug":"body-of-youth-who-went-out-to-relieve-himself-found-hanging-from-a-tree-hardoi-news-c-213-1-hra1004-151558-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: शौच के लिए निकले युवक का पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: शौच के लिए निकले युवक का पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
फोटो-01- रोहित। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेहटागोकुल। शौच जाने की बात कहकर घर से निकले युवक का शव सोमवार रात गांव के बाहर एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मृतक का करीब एक साल पहले तिलक चढ़ाया गया था लेकिन उसके विवाह की तारीख अभी तय नहीं हुई थी। ग्रामीणों की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना क्षेत्र के बिजगवां निवासी रोहित उर्फ अवनीश (22) गांव में ही साइकिल रिपेयरिंग और गाड़ियों की धुलाई का सर्विस सेंटर चलाते थे। उनका एक साल पहले हरियावां के शाहपुर बिनौरा गांव में एक युवती से विवाह तय हुआ था। 22 जून 2025 को तिलक भी चढ़ गया लेकिन शादी की तारीख तय नहीं हुई थी। पिता लालता प्रसाद उर्फ गुड्डू ने बताया कि सोमवार शाम दुकान से आने के बाद वह शौच जाने की बात कहकर घर से निकले थे। काफी देर तक नहीं लौटे।
रात करीब साढ़े आठ बजे गांव के कुछ लोगों ने गांव की पूर्व दिशा में सिटकोटिया के पेड़ पर रोहित का शव साड़ी के फाल के फंदे से लटका होने की जानकारी दी। परिजन के पहुंचते वजन से फंदा टूट गया था और रोहित का शव जमीन पर गिरा पड़ा था। वह दो भाइयों में छोटे थे, बड़े भाई सोनू अपने ताऊ परशुराम के साथ रहते हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया। थाना प्रभारी मार्कंडेय सिंह ने बताया कि परिजन ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।