{"_id":"69e50ed0ed3b3e73fe0f7f83","slug":"brother-in-law-shoots-daughter-in-law-for-asking-for-borrowed-money-she-is-seriously-injured-hardoi-news-c-213-1-hra1004-148317-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: उधारी के रुपये मांगने पर जेठ ने बहू को गोली मारी, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: उधारी के रुपये मांगने पर जेठ ने बहू को गोली मारी, गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र में शनिवार रात को उधारी के पैसे वापस मांगने पर जेठ ने अपनी बहू को गोली मार दी। दाहिने हाथ पर गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पति महिला को लेकर पहले सीएचसी फिर मेडिकल कॉलेज लेकर आया। इमरजेंसी में महिला को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। महिला ने जेठ और उसके बेटे पर पहले भी पैसे मांगने पर पीटने का आरोप लगाया। घटना के बाद से पिता-पुत्र भाग गए हैं।
थाना क्षेत्र के कोरीगावां निवासी दीपू बीते 20 वर्षों से दिल्ली में रहकर आजीविका चला रहे थे। जून 2025 में गांव लौटने के बाद उन्होंने अपना घर बनवाया और पत्नी व दो मासूम बच्चों के साथ रहने लगे। दीपू ने बताया कि इस दौरान उनके चचेरे भाई बृजेश ने उनसे 50 हजार रुपये उधार लिए थे। उधार दिए रुपये वह कई दिन से मांग रहे थे। जब वह भी पैसे मांगने जाते थे तो वह आनाकानी करते थे।
बीते नौ अप्रैल को भी उनसे पैसे मांगे तो उन्होंने अपने बेटे उमेश के साथ मिलकर उनकी पिटाई कर दी। इसकी प्राथमिकी भी दर्ज कराने वह थाने गया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। शनिवार को फिर से रुपये लौटाने के लिए कहा लेकिन उन्होंने मना कर दिया। शाम को उसकी पत्नी शिवानी (25) शौच के लिए जा रही थी तो बृजेश और उमेश ने उससे गाली-गलौज की। जब उसकी पत्नी ने मना किया तो तमंचा लेकर दौड़ा लिया और फायर कर दिया। गोली उसके दाहिने हाथ में लगी।
सूचना मिलने पर पुलिस ने महिला को सीएचसी पिहानी पहुंचाया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल पुलिस अधीक्षक शाहाबाद आलोक राज नारायण ने रात में ही घायल महिला के बयान दर्ज किए।
Trending Videos