{"_id":"69b2f77565007ff7ce0b52f9","slug":"consumers-are-running-from-agency-to-warehouse-for-cylinders-server-also-becomes-an-obstacle-hardoi-news-c-213-1-hra1001-146285-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सिलिंडर के लिए एजेंसी से लेकर गोदाम तक उपभोक्ता लगा रहे दौड़, सर्वर भी बना बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सिलिंडर के लिए एजेंसी से लेकर गोदाम तक उपभोक्ता लगा रहे दौड़, सर्वर भी बना बाधा
विज्ञापन
फोटो-14- कुछ इस तरह कार में भरी जा रही घरेलू गैस सिलेंडर से गैस। संवाद
विज्ञापन
बावन/पाली/भरावन/संडीला/शाहाबाद/हरपालपुर/पिहानी/बिलग्राम/सवायजपुर। खाड़ी देशों में युद्ध के हालात के उपजी रसोई गैस सिलंडिर की आपूर्ति की समस्या से बृहस्पतिवार को भी आम उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। अव्वल तो सर्वर डाउन रहा। इससे न तो बुकिंग हो सकी और न ही डिलीवरी के आने वाला कोड आया। उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी तो दूर की बात, एजेंसियों और गोदाम पर भी सिलिंडर के लिए घंटों बिताने पड़ रहे हैं।
शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस सिलिंडर की रिफील को लेकर आम उपभोक्ता सुबह से ही गैस एजेंसियों और गोदामों पर पहुंचने लगते हैं। सिलिंडर लेने के लिए महिलाएं रसोईघर छोड़कर पति और पुत्र के साथ एजेंसी और गोदाम पर आने को मजबूर हैं। रसोई गैस सिलिंडर रिफील बुक कराने में सर्वर की धीमी स्पीड बाधा बनी रही। एजेंसी संचालक सतेंद्र सिंह ने बताया कि स्टॉक में उपलब्ध 325 सिलिंडर में से बुधवार को 196 का वितरण किया गया। बृहस्पतिवार को 360 सिलिंडर की आपूर्ति मिली है, लेकिन वितरण नहीं हो पाया है। इससे स्टॉक में 489 सिलिंडर हैं।
पाली नगर की गैस एजेंसी पर बृहस्पतिवार को वितरण ठप रहा। लोगों को दिक्कतें हुईं। कर्मचारी संदीप के मुताबिक, सिस्टम नहीं चला और बुकिंग नहीं हो सकी। वहीं दूसरी गैस एजेंसी पर स्टॉक ही नहीं था।
भरावन में सिलिंडर रिफील की बुकिंग में समस्या से उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। एजेंसी प्रबंधक आकाश ने बताया कि बृहस्पतिवार को 306 गैस सिलिंडर आए और 300 के वितरण का दावा किया। ढिकुन्नी एजेंसी के प्रबंधक लक्ष्य ने बताया कि गैस बुकिंग की समस्या बनी हुई है। आज 60 सिलिंडर का ही वितरण हो पाया। गोदाम में 200 सिलिंडर हैं।
संडीला में एक गैस सर्विस के मैनेजर दिनेश सिंह ने बताया कि 10 मार्च तक की बुकिंग पर 40 सिलिंडर बांटे गए हैं। सर्वर की समस्या से सिलिंडर का वितरण नहीं हो पा रहा हे। एक अन्य गैस एजेंसी के संचालक संदीप ने बताया कि 10 मार्च सिलिंडर आए थे। उसी से 3 से 5 मार्च तक की बुकिंग पर रिफील दी जा रही है। सर्वर से दिक्कतें आ रही हैं।
. बिलग्राम क्षेत्र की गैस एजेंसी के प्रोपराइटर प्रमोद सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को 324 घरेलू सिलिंडर आए और 305 वितरित किए गए।
. सवायजपुर के खितौली गैस एजेंसी पर 28 फरवरी की बुकिंग पर रिफील का विरतण किया जा रहा है। बुधवार के 300 सिलिंडर आए थे और बृहस्पतिवार तक 250 का वितरण किया गया।
. हरपालपुर के ककरा स्थित गैस एजेंसी के संचालक अरविंद सिंह ने बताया कि 10 मार्च तक की बुकिंग पर डिलीवरी दी गई। ऑनलाइन बुकिंग में सर्वर की समस्या आ रही है।इकनौरा गैस एजेंसी के संचालक सत्यम तिवारी के मुताबिक, बुधवार और बृहस्पतिवार को 170 सिलिंडर की आपूर्ति की गई।
. मल्लावां गैस एजेंसी के संचालक अवधेश कटियार ने बताया कि साफ्टवेयररें समस्या से दोपहर बाद वितरण नहीं हो सका। वैसे 250 उपभोक्ताओं को सिलिंडर बांटे गए हैं।
. शाहाबाद के सफीपुर में बृहस्पतिवार को सिलिंडर लेने आए उपभोक्ताओं को वापस लौटना पड़ा। संचालक सुधाकर ने बताया कि स्टॉक में सिलिंडर न होने की नोटिस चस्पा की गई है। वहीं गैस किल्लत का अनुमान लगाते हुए उपभोक्ताओं में सिलिंडर भराने की आपाधापी है। पिहानी में गैस एजेंसी के प्रबंधक दुर्गेश पांडेय ने दावा किया तत्काल बुकिंग की पर्ची पर भी गैस दी जा है।
-- -
एजेंसी और गोदाम पर डिलीवरी, फिर भी ले रहे होम डिलीवरी चार्ज
रसोई गैस सिलिंडर की उपजी समस्या के बाद आम उपभोक्ताओं को न के बराबर होम डिलीवरी रसोई गैस सिलिंडर रिफील मिल पा रही है। रसोई की जरूरत को पूरा किए जाने के लिए आम उपभोक्ता एजेंसी से लेकर गोदाम तक दौड़ लगा रहे। जैसे तैसे घंटों बाद मिलने वाली सिलिंडर की रिफील का पूरा चार्ज 948 रुपये लिया जा रहा है। जबकि होम डिलीवरी न किए जाने पर होम डिलीवरी चार्ज लिए जाने की उपभोक्ता हित में मनाही है।
-- -
निरीक्षण की औपचारिकता भी नहीं, रसोई के बजाय कार में प्रयोग की जा रही गैस
खाड़ी देशों में युद्ध के हालात से पेट्रोलियम पदार्थों में रसोई गैस को लेकर आम उपभोक्ता एक-एक सिलिंडर की रिफील के लिए परेशाना हो रहे हैं। जबकि डीएम अनुनय झा ने रसोई गैस की कृत्रिम किल्लत और दुरुपयोग न होने की जिम्मेदारी पेट्रोलियम कंपनियों और आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को सौंपी है। कंपनी से लेकर आपूर्ति विभाग के अधिकारी निरीक्षण की औपचारिकता तक नहीं निभा पा रहे हैं। जहां रसोई में चूल्हा के लिए एक-एक सिलिंडर की रिफील के लिए उपभोक्ता गैस एजेंसी से गोदाम तक दौड़भाग कर रहे हैं, वहीं शहर में कुछ लोग रसोई गैस सिलिंडर से गैस को कार में भरते कुछ लोग नजर आए। जबकि शहर में सीएनजी के कई पंप भी संचालित हैं। जाहिर सी बात है कि जब रसोई गैस कार में उपयोग होगी तो, आम उपभोक्ता को सिलिंडर रिफील के लिए परेशान होना ही पड़ेगा।
Trending Videos