{"_id":"6a527d204d0bdf85f10e1d75","slug":"distressed-by-a-molestation-complaint-following-a-dispute-a-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-152976-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: विवाद के बाद छेड़छाड़ की शिकायत से आहत युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: विवाद के बाद छेड़छाड़ की शिकायत से आहत युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन
फोटो-20- सुधीर। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहटा गोकुल। थाना क्षेत्र के कुंवरापुर में शुक्रवार शाम एक महिला ने पारिवारिक भतीजे पर पिटाई के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर दी। आहत और घबराए युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव शनिवार सुबह मवैया गांव के पास एक धार्मिक स्थल पर पीपल के पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटकता मिला।
कुंवरापुर निवासी सुधीर (26) गांव में ही खेती करता था। उसकी मां का निधन हो चुका है और पिता पिंटू पंजाब में धान रोपाई के लिए गए हुए हैं। ताऊ प्रहलाद ने बताया कि शुक्रवार देर शाम सुधीर बिना कुछ बताए घर से चला गया था। उसकी तलाश भी की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। दरअसल परिवार की ही एक महिला के साथ सुधीर का विवाद शाम को हुआ था। इसके बाद महिला ने सुधीर पर पिटाई के साथ ही छेड़छाड़ का भी आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत कर दी।
शिकायत किए जाने का पता चलने पर सुधीर कहीं चला गया। शनिवार सुबह मवैया के पास स्थित एक पीपल के पेड़ पर उसका शव ग्रामीणों ने लटका देखा, तो परिजनों को सूचना दी। मृतका की बहन साधना का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने हत्या कर सुधीर का शव फंदे पर लटका दिया। प्रभारी निरीखक मार्कंडेय सिंह ने बताया कि खुदकुशी की घटना है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई है। हालांकि परिजनों का यही कहना है कि शिकायत किए जाने से परेशान होकर उसने खुदकुशी की है।