{"_id":"6a527cda9c6340f9790fef15","slug":"the-body-of-the-missing-businessman-was-found-caught-in-a-tree-that-had-fallen-into-the-canal-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-152982-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: लापता व्यापारी का शव नहर में गिरे पेड़ में फंसा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: लापता व्यापारी का शव नहर में गिरे पेड़ में फंसा मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बावन। बीते बुधवार को उधारी की रकम वसूलने निकले कपड़ा व्यापारी का शव शनिवार दोपहर बाद सांडी थाना क्षेत्र के खुटेहना के पास नहर में गिरे पेड़ में फंसा मिला। तलाश में लगे परिजन मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी कोई वजह परिजन नहीं बता पा रहे हैं। व्यापारी की बाइक सहोरा पुल पर बुधवार रात खड़ी मिली थी। बाइक में चाबी लगी थी और पास में ही उनकी चप्पलें रखी थीं।
शहर कोतवाली क्षेत्र के विभूतिनगर निवासी ब्रजेश कुमार द्विवेदी (45) थोक में रेडीमेड कपड़े बेचने का काम करते हैं। मूल रूप से बिलग्राम कोतवली क्षेत्र के दुर्गागंज निवासी ब्रजेश बुधवार की शाम लोनार कोतवाली क्षेत्र के बावन में उधारी की रकम वसूलने गए थे। एक दुकान से उन्होंने एक हजार रुपये की रकम अपने परिजनों के खातों में भी ट्रांसफर कराई थी। इसके बाद उनकी बाइक सहोरा पुल पर खड़ी मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंजीकरण नंबर के आधार पर परिजनों को जानकारी दी थी।
इसके बाद से ही ब्रजेश की तलाश की जा रही थी। हालांकि पुलिस ने मृतक की पत्नी प्रतिभा की शिकायत पर अपहरण का मामला लोनार कोतवाली में दर्ज किया था। शनिवार दोपहर बाद उनका शव नहर में ही गिरे पेड़ में फंसा मिला। शव मिलने की जानकारी पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री है। लोनार थानाध्क्ष सुनील मिश्रा ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है, लेकिन अब तक की जांच खुदकुशी की ओर इशारा कर रही है।