{"_id":"6a270e5ae59c36cd5b017f14","slug":"drizzle-at-dawn-scorching-heat-all-day-and-humidity-that-made-one-sweat-hardoi-news-c-213-1-hra1004-151144-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: तड़के फुहारें, दिनभर अंगारे, उमस ने छुड़ाए पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: तड़के फुहारें, दिनभर अंगारे, उमस ने छुड़ाए पसीने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो-06- स्टेशन रोड पर धूप में कुछ इस तरह जाते लोग। संवाद
तड़के फुहारें, दिनभर अंगारे, उमस ने छुड़ाए पसीने
- तेज धूप से अधिकतम पारा 40 तक पहुंचा
- न्यूनतम तापमान में भी बढ़त दर्ज हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। तड़के सुबह फुहारों के बाद जेठ की तपिश ने सोमवार को जिलेवासियों को बेहाल कर दिया। आसमान से बरसीं चंद बूंदों ने राहत तो नहीं दी, लेकिन इसके बाद निकली तीखी धूप ने ऐसी उमस पैदा की कि लोग दिनभर पसीने से तर-बतर रहे। हवा की सुस्त रफ्तार ने भी कसर पूरी कर दी, जिससे हर कोई बेदम नजर आया।
सोमवार तड़के जब बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हल्की बूंदबांदी हुई, तो लोगों को लगा कि भीषण गर्मी से कुछ निजात मिलेगी। लेकिन, यह राहत चंद मिनटों की ही साबित हुई। सूरज निकलते ही बादलों पूरी तरह साफ हो गए और तीखी धूप ने परेशान करके रख दिया। बारिश के कारण हवा में जो नमी मौजूद थी, उसने तेज धूप के साथ मिलकर उमस का रूप ले लिया। दोपहर होने तक सड़कें सूनी होने लगीं और लोग जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकले। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता सुबह के वक्त 63 प्रतिशत और शाम को 41 प्रतिशत रही। भारी नमी के कारण लोगों को 45 डिग्री जैसी झुलसाने वाली गर्मी का अहसास हुआ। पश्चिमी दिशा से महज चार किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही सुस्त हवा उमस के आगे पूरी तरह बेअसर साबित हुई।
Trending Videos