सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   'Mission Chhaya', 'Vande Mataram', and 'Maharshi Charak Medicinal Garden' will be established.

Hardoi News: रोपित की जाएंगी मिशन छाया, वंदे मातरम, महर्षि चरक औषधीय वाटिका

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
'Mission Chhaya', 'Vande Mataram', and 'Maharshi Charak Medicinal Garden' will be established.
विज्ञापन
पौधरोपण के लिए विभाग सभी तैयारी पूरी कर लें : अनुनय झा
Trending Videos

- वाटिका और समरस व समृद्धि वन के लिए अधिकारी स्थल चयनित करें
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। आगामी पौधरोपण के लिए सभी विभागों के अधिकारी तैयारी पूरी करा लें। जिलाधिकारी अनुनय झा ने सोमवार को जिला वृक्षारोपण, गंगा और पर्यावरण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। अधिकारियों से कि पौधरोपण में शामिल मिशन छाया, वंदे मातरम, महर्षि चरक औषधि वाटिका, समरस और समृद्धि वन आदि के लिए स्थल चयनित करें।
डीएम ने स्वामी विवेकानंद सभागार में हुई बैठक में संबंधित अधिकारियों से कहा कि पौधरोपण के लिए आवंटित लक्ष्य की पूर्ति के लिए सभी तैयारी समय से कर ली जाएं। सभी विभागाध्यक्ष नोडल अधिकारी नामित करें और इसकी सूचना प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी को प्राप्त कराएं। कहा कि स्थल चयन के संबंध में समय से सूचनाएं उपलब्ध कराई जाएं। आवश्यकता अनुसार कार्ययोजना भी बनायी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि मिशन छाया, वंदे मातरम वाटिका, महर्षि चरक औषधि वाटिका, समरस वन, समृद्धि वन आदि के लिए स्थलों का चयन करते हुए गड्ढा आदि तैयार करा लिए जाए। समय से पौधरोपण भी कराया जाए। गढ्ढा खोदाई की नियमित माॅनीटरिंग की जाए और पर्याप्त ऊंचाई वाले पौधों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। मियावाकी वन, नक्षत्र वाटिका, गंगा वन आदि रोपित किए जाने पर भी चर्चा की गई। डीएचओ निर्देश दिए कि औषधीय और फल वाले पौधों की आपूर्ति की जाए। प्रत्येक विद्यालय, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना के मकानों में सहजन का पौधा अवश्य लगवाया जाए। गंगा समिति के सदस्यों से कहा कि नदियों की साफ-सफाई और पुनर्रोद्धार की कार्यवाही की जाए। कहा कि लखनऊ बाईपास पर स्थित नैना झील को पिकनिक स्पाट के रूप संरक्षित और विकसित किए जाने कार्यवाही की जाए। बैठक में सीडीओ नेहा ब्याडवाल, डीएफओ जेबी शेंडे, एडीएम दीपाली भार्गव, प्रफुल्ल त्रिपाठी समेत अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed