सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Married woman commits suicide by hanging herself.

Hardoi News: विवाहिता ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Married woman commits suicide by hanging herself.
विज्ञापन
फोटो-31- अंजू। फाइल फोटो

फोटो-34- मोर्चरी के बाहर बुआ की गोद में बिलखता मासूम विराज। संवाद


- पिता का आरोप, पति ने पिटाई कर फंदे पर लटकाया
- शहर कोतवाली क्षेत्र के देविनपुरवा की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के देविनपुरवा में विवाहिता ने फंदा लगाकर सोमवार सुबह खुदकुशी कर ली। पति का कहना है कि मायके जाने से मना करने पर खुदकुशी की है। मृतका के पिता का आरोप है कि पति ने पीट कर उसे फंदे पर लटका दिया।
पिहानी के लीलापुरवा निवासी विकट बहादुर प्राइवेट बैंक में काम करते हैं। शहर के देविनपुरवा में वह परिवार समेत रहते हैं। विकट बहादुर की शादी पांच जून 2023 को शाहजहांपुर के सेहरामऊ थाना क्षेत्र के महमदपुर निवासी अंजू (24) से हुई थी। विकट बहादुर ने बताया कि 12 जून को अंजू की ईसीसी एजुकेटर की लिखित परीक्षा होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन से अंजू मायके जाने की जिद कर रही थी। इस पर उन्होंने परीक्षा के बाद जाने के लिए कहा था। सोमवार की सुबह अंजू ने फिर जिद की, लेकिन विकट ने मना कर दिया और ड्यूटी पर चला गया। छोटी बहन शिल्पी और डेढ़ साल का बेटा घर पर था। विकट ने बताया कि लगभग 10 बजे बेटा काफी रो रहा था। रोने की आवाज सुनकर शिल्पी उसके कमरे में गई, तो अंजू रस्सी के फंदे से लटकती मिली।
विज्ञापन
Trending Videos

इस पर शिल्पी ने पड़ोस के लोगों को बुलाया और किसी तरह फंदे से उतारकर अंजू को मेडिकल कॉलेज ले गईं। यहां डॉक्टर ने अंजू को मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज मृतका के पिता अमर सिंह ने दामाद पर पिटाई कर लटका देने का आरोप लगाया है। दावा है कि अंजू पिछले कुछ दिनों से मायूस थी।

उधर, मां की मौत के बाद डेढ़ वर्षीय पुत्र विराज का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दौरान मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने झगड़े की आशंका को देखते हुए विकट बहादुर को अपने साथ लेकर चली गई। इसके बाद मासूम फिर रोता ही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed