सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmer dies due to lightning, two sons suffer burn injuries

Hardoi News: बिजली गिरने से किसान की मौत, दो बेटे झुलसे

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to lightning, two sons suffer burn injuries
फोटो-21- अवधेश सिंह। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के खैरुद्दीनपुर राजा साहब में रविवार सुबह खेत पर काम कर रहे किसान और उनके दो पुत्रों पर बिजली गिर गई। इसमें तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। तीनों को हरपालपुर सीएचसी ले जाया गया। यहां किसान को मृत घोषित कर दिया गया।
Trending Videos

खैरूद्दीनपुर राजा साहब निवासी अवधेश सिंह (45) खेती करते थे। पिता राम सिंह ने बताया कि अवधेश के खेत में आलू की फसल है। रविवार सुबह अवधेश सिंह अपने पुत्र शोभित (11) और अमन (8) के साथ खेत गए थे। यहां तीनों आलू की खोदाई कर रहे थे। इस दौरान बादल छा जाने से बारिश की आशंका में तीनों लोग आलू के ढेर पर पॉलिथीन डाल रहे थे। इस बीच बिजली गिरने से तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास के खेतों में मौजूद किसानों की सूचना पर पहुंचे परिजन इन सबको हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां चिकित्सक ने अवधेश सिंह को मृत घोषित कर दिया जबकि शोभित और अमन को भर्ती कर लिया गया है। मृतक के परिवार में पत्नी स्नेहलता और छह पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रशासन की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दी गई है। अपर जिलाधिकारी प्रफुल्ल त्रिपाठी ने बताया कि दैवी आपदा राहत के तहत प्रक्रिया पूरी कराकर मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed