सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: On Her Wedding Day, Bride Walks Out of the Mandap After Receiving a Call from Her Lover

Fatehpur: शादी के दिन प्रेमी के फोन पर मंडप से निकली दुल्हन, बेरंग लौटी बरात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 30 Apr 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur: On Her Wedding Day, Bride Walks Out of the Mandap After Receiving a Call from Her Lover
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

खखरेरू थानाक्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब कथित प्रेमी के फोन पर दुल्हन मंडप से बाहर चली गई। काफी तलाश के बाद युवती मिल गई, लेकिन उसने होने वाले पति से शादी करने से साफ इनकार कर दिया। देर रात तक मान-मनौव्वल के बाद भी सहमति न बनने पर बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई।

Trending Videos


पीड़िता के अनुसार गांव के ही रहने वाले सुमित द्विवेदी से उसका करीब आठ वर्षों से प्रेम संबंध था। युवती का आरोप है कि प्रेमी ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और शादी वाले दिन उसे मंडप से बाहर बुलाकर भागने को कहा, लेकिन बाद में स्वयं मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक युवती की शादी खागा थाना क्षेत्र के ईट गांव निवासी युवक से तय हुई थी। 28 अप्रैल को धूमधाम से बारात पहुंची और जयमाल की रस्म भी पूरी हो गई। इसी दौरान युवती को कथित प्रेमी का फोन आया और वह गांव के बाहर मिलने के लिए मंडप से निकल गई। करीब एक घंटे तक वापस न आने पर परिजनों और बारातियों में अफरा-तफरी मच गई।

खोजबीन के दौरान युवती गांव से करीब दो किलोमीटर दूर मिली, जिसे परिजन घर ले आए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक समझाने का प्रयास चलता रहा, लेकिन युवती ने शादी से इनकार करते हुए प्रेमी से ही विवाह करने की जिद पर अड़ी रही। अंततः बारात बिना दुल्हन के लौट गई। बताया जा रहा है कि घटना के दो दिन बाद तक भी कथित प्रेमी शादी करने नहीं पहुंचा है।  थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है, जानकारी मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed