{"_id":"69f2ccb5f1f5e5dcad0c1425","slug":"fatehpur-history-sheeter-carrying-25000-bounty-injured-in-an-encounter-shot-in-leg-during-retaliatory-firing-2026-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: 25 हजारी इनामी हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में घायल, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: 25 हजारी इनामी हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में घायल, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 30 Apr 2026 09:00 AM IST
विज्ञापन
सार
Fatehpur News: खखरेरू पुलिस ने गुरुवार तड़के मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी गुड्डू कुरैशी को गिरफ्तार किया। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
फतेहपुर जिले में खखरेरू पुलिस ने क्षेत्रान्तर्गत भीमपुर नहर पुलिया तिराहे से सड़वापार नहर पटरी पर गुरुवार भोर मुठभेड़ के दौरान 25,000 का इनामिया व हिस्ट्रीशीटर गुड्डू उर्फ सोहेल कुरैशी को गिरफ्तार किया है। शातिर खागा कोतवाली के बहलोलपुर ऐलई का निवासी है।
Trending Videos
मुठभेड़ दौरान बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। आरोपी से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर, एक खोखा कारतूस 315 बोर, एक जिंदा कारतूस तमंचे की नाल में फंसा, दो राशि बकरियां व 2,010 रुपये बरामद किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घायल को जिला अस्पताल में कराया भर्ती
बता दें कि आरोपी पर विभिन्न थानों में कुल 17 से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं। सीओ दुर्गेश दीप ने बताया कि आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
