{"_id":"6946dabf73a5e24e890008d2","slug":"fir-lodged-against-clerk-for-molesting-head-maid-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-142152-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मुख्य सेविका से छेड़छाड़ में लिपिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मुख्य सेविका से छेड़छाड़ में लिपिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बाल विकास पुष्टाहार विभाग के लिपिक सहायक के खिलाफ मुख्य सेविका की शिकायत पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया गया है। लिपिक सहायक के खिलाफ पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से मुख्य सेविकाओं ने मोर्चा खोल रखा था।
बीते दिनो मुख्य सेविका के पदों पर भर्ती हुई थी। इस दौरान भर्ती हुई एक मुख्य सेविका को हरदोई में तैनाती मिली थी। उक्त मुख्य सेविका ने लिपिक सहायक कमल कुमार पर गंभीर आरोप लगाए थे। जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी,जिला कार्यक्रम अधिकारी और सीओ सिटी से की गई शिकायत में मुख्य सेविका ने बताया था कि कमल कुमार उन्हें गलत तरीके से छूते हैं।
बात न मानने पर कार्रवाई कराने की धमकी देते हैं। आरोप लगाया कि लखनऊ से आते जाते ट्रेन में भी लिपिक उनसे छेड़छाड़ करता है। कई बार कार्यालय में उसने रोकने की कोशिश भी की। मामले की जांच सीडीओ ने जिला गन्ना अधिकारी को सौंपी थी। दूसरी तरफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए मुख्य सेविकाओं ने बीते शनिवार को शहर कोतवाली पहुंचकर नगर मजिस्ट्रेट एसके त्रिवेदी और सीओ सिटी अंकित मिश्रा से
अनुराेध किया था। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शिकायत के आधार पर कमल कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। छेड़छाड़, पीछा करना आदि धाराओं में मामला दर्ज हुआ है।
Trending Videos