सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fireworks manufacturer's wife dies after being burned in an explosion at an illegal firecracker storage facility

Hardoi News: पटाखों के अवैध भंडारण में हुए विस्फोट से झुलसी आतिशबाज की पत्नी की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Fireworks manufacturer's wife dies after being burned in an explosion at an illegal firecracker storage facility
विज्ञापन
हरपालपुर। सांडी नगर के मोहल्ला खिड़किया में मकान में भरे पटाखों में हुए विस्फोट में झुलसी आतिशबाज की पत्नी की इलाज के दौरान लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। विस्फोट 26 फरवरी की शाम को हुआ था। घटना में देवरानी और जेठानी गंभीर रूप से झुलस गई थीं।
Trending Videos

सांडी नगर के मोहल्ला खिड़किया निवासी दिलशाद के पास बारूद के पटाखों का भंडारण करने और बेचने का लाइसेंस था। इस लाइसेंस की आड़ में उन्होंने अपने मकान में बड़े पैमाने पर पटाखों का भंडारण कर रखा था। बीती 26 फरवरी की दोपहर दिलशाद की पत्नी साजिया (48) और देवरानी रूबिया (35) मकान की पहली मंजिल पर थीं। इस दौरान पटाखों में विस्फोट हो गया था। घटना में साजिया और रूबिया गंभीर रूप से झुलस गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को सीएचसी सांडी से मेडिकल कॉलेज और फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया था। लखनऊ में उपचार के दौरान शुक्रवार शाम साजिया की मौत हो गई। लखनऊ में ही पोस्टमार्टम के बाद शव सांडी स्थित मकान पर लाया गया। उल्लेखनीय है कि अवैध भंडारण के आरोप में कस्बा चौकी प्रभारी श्याम बाबू की शिकायत पर पुलिस ने दिलशाद, उसके भाई इरशाद व एक अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की थी। दिलशाद और इरशाद को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया था। सीओ बिलग्राम आरपी सिंह ने बताया कि महिला की मौत हो जाने की जानकारी है। विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed