सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Four line attendants, including two sub-inspectors, reshuffle in the deployment of 18 sub-inspectors

Hardoi News: दो उपनिरीक्षक समेत चार लाइन हाजिर, 18 उपनिरीक्षकों की तैनाती में फेरबदल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Four line attendants, including two sub-inspectors, reshuffle in the deployment of 18 sub-inspectors
विज्ञापन
हरदोई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने शाहाबाद कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक और दो दीवान को लाइन हाजिर कर दिया। इसके अलावा 18 उपनिरीक्षकों और तीन सिपाहियों की तैनाती में फेरबदल किया है।
Trending Videos

शाहाबाद कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक सोमल राय पासवान, दीवान सत्यवीर सिंह और जंगबहादुर यादव को लाइन हाजिर किया गया है। सुरसा थाने की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम के प्रभारी नजर मोहम्मद को भी लाइन हाजिर किया गया है। पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक विनोद गोस्वामी को राघौपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। राघौपुर चौकी प्रभारी प्रदीप पांडेय को सरदारगंज चौकी प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरदारगंज चौकी प्रभारी अतुल गुप्ता को रूपापुर चौकी प्रभारी बनाया गया है। रूपापुर चौकी प्रभारी शिव शंकर मिश्रा को कुरसठ चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी। कुरसठ चौकी प्रभारी विनोद शर्मा को अतरौली का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। शाहाबाद कोतवाली में तैनात राजेश चौधरी को भड़ायल चौकी प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन से श्याम बाबू को पिहानी का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। तौफीक अहमद को पिहानी से सुरसा और सूर्यमणि यादव को शाहाबाद भेजा गया है। पुलिस लाइन में तैनात राजू प्रसाद को उनकी जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस लाइन में तैनात अमित कुमार को हरपालपुर भेजा गया है।
पिहानी के वरिष्ठ उपनिरीक्षक मुकुट सिंह यादव को लोनार की जिम्मेदारी दी गई है। शाहाबाद में तैनात लाखन सिंह को पिहानी, अतरौली में तैनात मशरूर आलम को माधौगंज, माधौगंज से गजेंद्र प्रताप सिंह को अतरौली भेजा गया है। शाहाबाद के क्रिटिकल कॉरिडोर टीम के प्रभारी दीपक कुमार को इसी पद पर हरपालपुर और हरपालपुर के शमशेर अहमद को इसी पद पर शाहाबाद भेजा गया है। माधौगंज से अतरौली भेजे गए आशीष त्यागी की तैनाती में संशोधन करते हुए उन्हें पिहानी भेजा गया है। इसके अलावा तीन सिपाहियों के भी तबादले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed