सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Four people arrested for robbing a couple, one injured in a shootout

Hardoi News: दंपती को लूटने वाले चार गिरफ्तार, मुठभेड़ में गोली लगने से एक घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Four people arrested for robbing a couple, one injured in a shootout
फोटो-18- पुलिस मुठभेड़ में घायल विवेक। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। संडीला कोतवाली क्षेत्र में 24 फरवरी को आधीरात के बाद दंपती से हुई लूट की घटना का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। लूट में शामिल चार लोगों को पुलिस ने शनिवार आधीरात के बाद मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली बायें पैर में लगने से एक आरोपी घायल भी हो गया है। इस दौरान पुलिस का एक दीवान भी चोटिल हुआ है।
Trending Videos

टिकरा कला निवासी सर्वेश पाल लखनऊ में एक बेकरी की दुकान पर काम करते हैं। 23 फरवरी को वह अपने चचेरे भाई सोहनलाल के बेटे अखिलेश की शादी में कसियापुर गए थे। पत्नी उमा के साथ रात एक बजे बाइक से टिकरा कला जा रहे थे। कार सवारों ने ओवरटेक कर उन्हें रोका और तमंचे के बल पर उनसे जेवर लूट लिए थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि लूट की घटना को अंजाम देने वाले युवक गद्दीखेड़ा मोड़ के पास हैं और कहीं जाने की फिराक में हैं। इस पर संडीला कोतवाली पुलिस की टीम ने मौके की घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर कार सवार आरोपियों ने उतरकर भागने की कोशिश की। इस दौरान आरोपियों ने तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में अतरौली थाना क्षेत्र के फत्तेपुर पुवावां निवासी विवेक के बायें पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके तीन साथी फत्तेपुर पुवावां निवासी शिवम, जूराखेड़ा निवासी शुभम और नटवाखेड़ा निवासी सूरज को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। घटना में दीवान दिवाकर मिश्रा भी घायल हुए हैं।
पुलिस का दावा है कि आरोपियों के पास से 17,100 रुपये, एक कार, एक मोबाइल, एक तमंचा, एक कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है। पकड़े गए लोगों में विवेक पर अतरौली थाने में पहले से दो मामले दर्ज हैं। सीओ ने बताया कि घटना के खुलासे में सर्विलांस और एसओजी टीम की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

फोटो-18- पुलिस मुठभेड़ में घायल विवेक। संवाद

फोटो-18- पुलिस मुठभेड़ में घायल विवेक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed