सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Health fairs are proving to be formal, doctors and medicines are scarce in some places.

Hardoi News: औपचारिक साबित हो रहे स्वास्थ्य मेले, चिकित्सक तो कहीं दवाओं का टोटा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Health fairs are proving to be formal, doctors and medicines are scarce in some places.
फोटो 22: आदमपुर आरोग्य मंदिर पर लगा ताला व क्षतिग्रस्त चारदीवारी। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। जिम्मेदार भारत सरकार के 12 साल पर रविवार को आयोजित आरोग्य स्वास्थ्य शिविर को भी व्यवस्थित ढंग से नहीं करा पाए। स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविर तो लगे लेकिन कहीं चिकित्सक नहीं मिले तो कहीं दवाओं का टोंटा रहा। एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक के स्थान पर सेवानिवृत फार्मासिस्ट रोगियों को सलाह देते रहे। आरोग्य मंदिर पर ताला लगा मिला। वहीं बच्चों की सर्दी, जुकाम और बुखार की दवा लेने आईं महिलाएं चिकित्सक के न मिलने से लौट गईं।

भारत सरकार के 12 साल के कार्यकाल पर चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेलों की पड़ताल में जिम्मेदारों की व्यवस्था और मेलों में दी जाने वाली सलाह और दवाओं की उपलब्धता की हकीकत सामने आ गई। मेलों के नाम पर औपचारिकता निभाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेनीगंज क्षेत्र के घनश्यामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोई चिकित्सक नहीं आता, मरीजों को सेवानिवृत फार्मासिस्ट जयपाल सिंह देखते मिले। बताया कि आरोग्य मेले में 42 लोगों का परीक्षण कर सलाह दी गई। यहां पर अरमी निवासी कामिनी ने बताया कि चार-पांच दिनों से बच्चे को दस्त व उल्टी हो रही है। यहां डाॅक्टर तो नहीं मिले, फार्मासिस्ट ने दवा दी है। फायदा नहीं मिलेगा तो प्राइवेट अस्पताल लेकर जाएंगे। आंटसांट निवासी कंचन ने बताया कि पेट में दर्द हो रहा है। यहां न तो कोई महिला चिकित्सक है और न ही नर्स।
विज्ञापन

अल्हौआ निवासी सरिता ने बताया कि बच्चों को सर्दी हो गई है। एलटी रामचंद्र ने बताया कि मलेरिया की आठ, सीबीसी की तीन और आरबीएस की सात और हीमोग्लोबिन की सात जांच हुई हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि घनश्याम नगर पीएचसी पर डाॅ. सुशील कुमार तैनात हैं, रविवार को उनकी ड्यूटी पोस्टमार्टम हाउस पर लगी थी।
टड़ियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य मेले में लोग ही नहीं आए। दोपहर 12:40 बजे तक केवल दो किशोरी रिषिका और विनीता को टीका लगाया गया था। एएनएम रिंकी देवी, सुपरवाइजर राजेश कुमार मौजूद मिले। सांडी क्षेत्र के गुर्रा स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले में 40 मरीज देखे गए। डॉ. गौरव कुमार व फार्मासिस्ट हरीशंकर पांडेय ने रोगियों को सलाह और दवा दी।
पिहानी के मिश्राना स्थित नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (अर्बन) में 11:49 बजे तक 12 रोगी आए थे। डॉ. मृगांका गौतम व फार्मासिस्ट सूफियान मौजूद थे। जहानीखेड़ा स्थित न्यू पीएचसी में 44 रोगी दोपहर 12:43 बजे तक आए थे। डॉ. शिबली रियाज, अय्यूब जफर और फार्मासिस्ट सुरेंद्र कुमार मौजूद मिले।
बिलग्राम क्षेत्र की न्यू पीएचसी जरौली नेवादा में चिकित्साधिकारी डॉ. लियाकत अली ने स्टाफ के साथ 21 मरीजों को देखा।
संडीला नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी में डॉ. आदर्श राजवंशी ने रोगियों का परीक्षण किया। मरीजों की संख्या कम रही। बेहंदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 310 रोगियों को देखने का दावा किया गया। अधीक्षक डॉ. डीपी भारतीय, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
-------------
आए थे सरकार की उपलब्धियां गिनाने, अव्यवस्था देख नाराज हुए सांसद
सांडी स्वास्थ्य केंद्र पर भारत सरकार के 12 साल पूरे होने पर स्वास्थ्य मेले में उपलब्धियां गिनाने आए सांसद जय प्रकाश रावत स्वास्थ्य मेले की अव्यवस्था पर भड़क गए। प्रचार-प्रसार न किए जाने और मंच सहित अन्य अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई और कार्यक्रम के दौरान ही फोन पर सीएमओ से नाराजगी जताई। हालांकि बावजूद इसके उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। लोगों से स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। नगर पालिका अध्यक्ष राम जी गुप्ता ने सांसद से पुरानी सीएचसी फिर से चालू करने की मांग की। सांसद ने दो बच्चों के अन्नप्राशन कराए। टीबी रोगी को पोषण पोटली भेंट की। अधीक्षक डॉ. अखिलेश वाजपेई, डॉ. सरताज, डॉ. ज्ञानेंद्र, डॉ. विनोद यादव आदि मौजूद रहे।
------
मेले में बीपी और शुगर की जांच की गई

बावन सीएचसी पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने लोगों से स्वास्थ्य सेवाओं के लाभ की अपील की।खून, बीपी और शुगर की जांचें की गईं। पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह ने आयुष्मान भारत आदि की जानकारी दी। अधीक्षक डॉ पंकज मिश्रा, मंडल अध्यक्ष दिनेश पाल वर्मा, देश दीपक दीक्षित, नाजिम खान, हेमंत सिंह, श्याम सिंह, वीरपाल वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article