सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Lawyers, document writers and stamp vendors on three-day strike from today

Hardoi News: आज से तीन दिवसीय हड़ताल पर वकील, दस्तावेज लेखक और स्टांप वेंडर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Lawyers, document writers and stamp vendors on three-day strike from today
विज्ञापन
संडीला। ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में वकीलों, दस्तावेज लेखकों और स्टांप वेंडरों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। अधिवक्ता समिति संडीला के आह्वान पर तीन दिवसीय कलमबंद व ताला बंदी हड़ताल आज सोमवार से शुरू होगी।

तीन दिवसीय हड़ताल 17 जून तक चलेगी। समिति के अध्यक्ष नसीम खान व मंत्री नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि सरकार की तरफ से प्रस्तावित ई-रजिस्ट्री व्यवस्था का विरोध किया जाएगा। कहा कि रजिस्ट्री का काम किसी निजी कंपनी को सौंपे जाने से अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और स्टांप वेंडरों के सामने रोजगार का संकट उत्पन्न होगा। इसलिए वर्तमान व्यवस्था को ही जारी रखने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति ने निर्णय लिया कि ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में 15 जून को दोपहर 12:30 बजे अधिवक्ता भवन से एक विरोध मार्च निकाला जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। अधिवक्ता समिति ने सभी संबंधित लोगों से आंदोलन में शामिल होकर एकजुटता दिखाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed