{"_id":"6a2ee60918d209d4f500af53","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-murder-alleged-hardoi-news-c-213-1-hra1004-151492-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जाजुपारा में रविवार की शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में गड्ढे में गिरकर मौत हो गई। पति बोला मिर्गी का दौरान आने से गड्ढे में गिर कर मौत हो गई, जबकि मृतका के भाई ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जाजुपारा निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि उसकी की पत्नी चांदनी (30) को मिर्गी के दौरे आते थे। कई बार इधर-उधर गिर चुकी है। एक बार आग में गिरने से जल भी गई थी, जिसके निशान उसके शरीर पर थे। रविवार को शाम वह घर पर नहीं था। उसकी पत्नी घर से बाहर गड्ढे में गिर गई। गड्ढे में पानी भी था।
इससे उसकी मौत हो गई। इस संबंध में सीतापुर जनपद के पिसावां के गांव नादन निवासी मृतका के भाई अरविंद ने बताया कि उसकी बहन चांदनी की शादी लगभग 10-12 वर्ष पहले हुई थी। धर्मेंद्र मजदूरी करता है। दोनों की दो पुत्रियां हैं। रविवार को उसे सूचना मिली कि चांदनी की गड्ढे में गिर कर मृत्यु हो गई है। अरविंद में हादसे की परिस्थितियां संदिग्ध बताते हुए उसके साथ अनहोनी की आशंका जताई है। अरविंद की सूचना पर पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।