{"_id":"69b98b783f5144335a04ca96","slug":"no-furniture-no-computer-no-water-cooler-in-panchayat-bhawan-more-than-market-price-paid-for-installation-hardoi-news-c-213-1-hra1001-146546-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पंचायत भवन में फर्नीचर न कंप्यूटर, वाटर कूलर स्थापना में बाजार मूल्य से अधिक भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पंचायत भवन में फर्नीचर न कंप्यूटर, वाटर कूलर स्थापना में बाजार मूल्य से अधिक भुगतान
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। विकास खंड टड़ियावां की ग्राम पंचायत बहोरवा में विकास और वाटर कूलर आदि की स्थापना के नाम पर बड़ी गड़बड़ी मिली है। डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने जांच की। पंचायत भवन में न तो फर्नीचर, न ही कंप्यूटर आदि मिले। ग्रामीण ने पंचायत भवन न खुलने की भी पुष्टि की।
डीपीआरओ ने शिकायतकर्ता ब्रह्म स्वरूप अवस्थी की मौजूदगी में गांव में कार्यों, ऑनलाइन अभिलेखों की जांच-पड़ताल की। प्रधान और पंचायत सचिव ने 8-10 लाख रुपये के भुगतान की बात कही जबकि ऑनलाइन 37.30 लाख रुपये निकाले जाने की पुष्टि हुई। इन रुपयों से कराए गए काम और अभिलेखों का परीक्षण भी किया जाएगा।
डीपीआरओ ने अधिकारियों को निरीक्षण आख्या भेज दी। कहा कि बहोरवा में केंद्रीय वित्त के टाइड फंड से चंदन के मकान से लगवाई गई इंटरलॉकिंग की गुणवत्ता खराब और पहले से बनी नाली में कहीं-कहीं पर नई ईंटों को लगवाकर बाला जी ट्रेडर्स को भुगतान किया गया है। टाइड फंड में कुल 3,47,250 रुपये के दुरुपयोग की पुष्टि हुई। वेदनाथ तिवारी से मंगू के मकान तक खड़ंजा की निकली पुरानी ईंटों को कूड़ाघर में प्रयोग किया गया है।
जूनियर हाईस्कूल और बाबा आश्रम में एक-एक वाटर कूलर की स्थापना कराई गई है। इन पर 2,26,739 रुपये, 13,319 रुपये और 2,40,058 रुपये का भुगतान निकाला गया है। यह बाजार मूल्य से अधिक है। वेदनाथ तिवारी से मंगू के मकान तक इंटरलॉकिंग के बेस और साइड की दीवार में पुराने खड़ंजे की ईंट लगाई गई है। प्रधान और पंचायत सचिव रजनीश कुमार वर्मा ने बालाजी टाइल्स के नाम से 2,13,582 रुपये का भुगतान निकाला है। वहीं, महाकाल फर्म से दो जनवरी को ब्रिक की खरीदारी के बिल-वाउचर पर तीन जनवरी को ही महाकाल फर्म को 1,46,969, पाल ट्रेडिंग कंपनी को 26,203, बालाजी टाइल्स को 33,752, शिवम ट्रेडर्स व रामू पेंटर को 3,000 और अमर शर्मा को 3,658 रुपये का भुगतान किया गया है।
-- -
बिना काम कराए ही प्रधान ने पेरोल किए पास, वसूली की संस्तुति
डीपीआरओ को निरीक्षण में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में तैनात सफाई कर्मी काम नहीं करता है। बिना काम के ही प्रधान पेरोल पास कर देते हैं। निरीक्षण में सफाई कर्मी गैरहाजिर था। प्रधान ने बरात में जाने की बात बताई। वेतन वसूली की संस्तुति की।
Trending Videos