सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Northern villagers protest against land acquisition

Hardoi News: भूमि अधिग्रहण के विरोध में उतरे ग्रामीण

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Northern villagers protest against land acquisition
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम के ग्राम पंचायत घोंघी के राजस्व गांव आलापुर के निवासियों ने बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंच कर औद्योगिक हब के लिए अधिग्रहित की जा रही भूमि का विरोध जताया। ग्रामीणों ने प्रस्तावित औद्योगिक हब के लिए गांव की तीन-चौथाई कृषि भूमि छीन लिए जाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने प्रभारी मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया है।
Trending Videos

ग्राम प्रधान अर्चना कश्यप के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान ने बताया कि राजस्व ग्राम आलापुर और घोंघी की लगभग 50 हेक्टेयर भूमि पहले ही गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में अधिग्रहित की जा चुकी है। अब तहसील प्रशासन ने औद्योगिक हब के लिए गांव की लगभग 250 हेक्टेयर कृषि भूमि का सीमांकन करने की सूचना दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस कदम से गांव की सामाजिक और आर्थिक संरचना पूरी तरह नष्ट हो जाएगी। आरोप लगाया कि औद्योगिक हब पहले किसी अन्य गांव में प्रस्तावित था। लेकिन वहां के कड़े विरोध के बाद प्रशासन ने इसे आलापुर में स्थानांतरित कर दिया। ग्रामीणों ने अपील करते हुए कहा कि गांव के अधिकांश परिवारों के पास आय का एकमात्र जरिया कृषि है। इस मौके पर सरजू, राज किशोर, सियाराम, राम प्रकाश तिवारी समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed