सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Notice to four BEOs for cooking food on wood stoves in schools

Hardoi News: स्कूलों में लकड़ी के चूल्हों पर खाना बनवाए जाने पर चार बीईओ को नोटिस

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Notice to four BEOs for cooking food on wood stoves in schools
फोटो 20: सात अप्रैल को प्रका​शित खबर।
विज्ञापन
हरदोई। परिषदीय स्कूलों में लकड़ी के चूल्हों पर खाना बनवाए जाने से स्कूलों को सिलिंडर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की पोल खुल गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजित सिंह ने चार खंड शिक्षा अधिकारियों को इसके लिए नोटिस जारी किया है। चारों खंड शिक्षा अधिकारियों से साक्ष्य सहित जवाब मांगे हैं। वहीं, परिषदीय स्कूलों में मिड-डे मील की जांच करते हुए आख्या भी तलब की है।
Trending Videos




खाड़ी देशों में युद्ध से पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति और परिवहन की समस्या से यहां पर आमजन के साथ ही शिक्षक समाज भी समस्या से दो-चार है। शिक्षकों को स्कूलों में बच्चों को दिए जाने वाले मिड-डे मील बनवाए जाने के लिए एलपीजी सिलिंडर न मिलने की स्थिति में लकड़ी वाले चूल्हों को उपयोग में लाना पड़ रहा है। रसोइयों को लकड़ी वाले चूल्हों पर मिड-डे मील बनाना पड़ रहा है। व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति ठप होने और घरेलू एलपीजी सिलिंडर की डिलीवरी में लगने वाले समय के दृष्टिगत अमर उजाला ने परिषदीय स्कूलों की पड़ताल की और मिड-डे मील बनवाए जाने की स्थिति को सार्वजनिक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




अमर उजाला के सात अप्रैल के अंक में ‘परिषदीय स्कूलों में चूल्हे पर बन रहा मिड-डे मील’ और आठ अप्रैल के अंक में ‘लकड़ी-ईंट के चूल्हे पर बन रहा मिड-डे मील’ शीर्षक से खबर प्रमुखता से खबर प्रकाशित हुई। खबर प्रकाशन से परिषदीय स्कूलों में मिड-डे मील के इंतजामों की हकीकत सार्वजनिक हो गई। खबर का संज्ञान लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने टड़ियावां, पिहानी, भरखनी और संडीला के खंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस दिया है। उन्होंने चारों खंड शिक्षा अधिकारियों से जवाब तलब किया है। कहा कि मध्याह्न भोजन योजना से जुड़े विद्यालयों में एलपीजी सिलिंडर की नियमित आपूर्ति के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित है।

फोटो 20: सात अप्रैल को प्रकाशित खबर।

फोटो 20: सात अप्रैल को प्रकाशित खबर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article