सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Party workers misbehave with a woman; Akhilesh should resign: Ekta Singh

कार्यकर्ता महिला से करते हैं अभद्रता, अखिलेश दें इस्तीफा : एकता सिंह

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Party workers misbehave with a woman; Akhilesh should resign: Ekta Singh
विज्ञापन
हरदोई। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह ने बुधवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए इस्तीफे की मांग की। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष की ओर से महिला पदाधिकारियों पर की गई अभद्र टिप्पणी के बाद समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए बेलगाम कार्यकर्ताओं को सुधारने की सलाह दी। सदस्य ने जिला महिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया और वहां अव्यवस्थाएं देखकर स्वास्थ्य अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।


एकता सिंह ने अखिलेश यादव पर कार्यकर्ताओं को नियंत्रित न कर पाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि कोई कार्यकर्ता महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करता है तो अध्यक्ष को पद छोड़ देना चाहिए। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष की टिप्पणी के बाद पार्टी की जिला कार्यकारिणी भंग की जा चुकी है। सदस्य ने भाजपा में महिलाओं के सम्मान पर सपा अध्यक्ष के सवालों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि वह स्वयं छात्र नेता रही हैं और भाजपा की कार्यशैली को करीब से देखा है। भाजपा में राष्ट्र, धर्म और महिलाओं का सम्मान हमेशा सर्वोपरि रखा जाता है। एकता सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव को दिवंगत मुलायम सिंह यादव के पदचिह्नों पर चलने के लिए खुद को सुधारना होगा। तभी वह इसके योग्य बन पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के निरीक्षण में मिली कई खामियां
राज्य महिला आयोग सदस्य एकता सिंह ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में महिला जनसुनवाई की। जनसुनवाई में 17 मामले आए। इसके बाद महिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव से संबंधित कार्यक्रम में शामिल हुईं। व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान ओपीडी के बाहर लगी गर्भवती महिलाओं की लाइन को देखकर नाराजगी व्यक्त की। सीएमएस को निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं में सुधार की बात कही। उन्होंने टोकन के माध्यम से महिलाओं को परामर्श देने की बात कही। ओपीडी में एयर कंडीशन और वार्ड में हवा की बेहतर व्यवस्था न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मौके पर मौजूद डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को फटकार लगाते हुए सभी व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए। कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेकर नवजात बच्चियों की माताओं को नवजात किट वितरित कीं। इस दौरान सीएमएस डॉ. सुबोध कुमार, प्रबंधन प्रभारी अभिरव अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed