{"_id":"6a2d9858bbb27503c50a5774","slug":"roads-and-drains-to-be-constructed-in-pihani-at-a-cost-of-147-crore-hardoi-news-c-213-1-hra1001-151428-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पिहानी में 1.47 करोड़ रुपये से बनेंगी सड़कें और नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पिहानी में 1.47 करोड़ रुपये से बनेंगी सड़कें और नाला
विज्ञापन
फोटो 23: पिहानी के मोहल्ला मुरीदखानी में छतैयां सड़क किनारे बनवाया जा रहा नाला। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरदोई। नगरीय क्षेत्र पिहानी के लोगों को बरसात और बाढ़ के समय जलभराव की समस्या से समाधान की उम्मीद जगी है। प्रशासन ने 1.47 करोड़ रुपये से नाला और सड़कों को बनवाए जाने की मंजूरी दी है। समय से नाला बन जाने से जलनिकासी में आसानी होगी और जलभराव की समस्या का समाधान होने की उम्मीद है।
नगरीय निकायों में लोगों को सुविधा और सहूलियत उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने कार्ययोजना को मंजूरी दी है। नगर पालिका पिहानी में आमजन के आवागमन और यातायात की आसानी के लिए 1,47,21,752 रुपये से सड़कें बनवाए जाने को मंजूरी दी गई है। इन सड़कों के बन जाने से लोगों को आवागमन में आसानी होगी। वहीं जलनिकासी के लिए नाले भी बनवाए जाएंगे। जिलाधिकारी अनुनय झा की तरफ से नगर पालिका पिहानी की कार्ययोजना के परीक्षण के बाद जन उपयोगी कार्यों को मंजूरी दे दी है।
बताया गया कि नगर पालिका पिहानी की तरफ से 15वें वित्त आयोग के टाइड फंड से 88,13,648 रुपये से मोहल्ला मुरीदखानी-लोहानी में सचिन रस्तोगी के खेत से एमआरएफ सेंटर तक कवर्ड आरसीसी नाला और ड्रेन के पानी की रिसाइक्लिंग के लिए चैंबर भी बनवाए जाएंगे। ऐसे ही 13,88,933 रुपये से मोहल्ला मीरसराय में जागेश्वर वाल्मीकि के प्लॉट से प्रदीप वाल्मीकि के मकान तक सीसी सड़क और नाली बनवाए जाएगी। 21,34,717 रुपये से मोहल्ला मीरसराय में ही जमीरुल्लाह के मकान से जहूर के मकान तक सीसी सड़क और नाली, 8,04,265 रुपये से मोहल्ला भाटनटोला पश्चिमी में राजन शुक्ला के मकान से प्राथमिक पाठशाला तक सीसी रोड और नाली बनवाई जाएगी।
विज्ञापन
-- -
भैंसटा नदी पुल के पास स्थापित होगा राष्ट्रीय ध्वज
नगर पालिका पिहानी की तरफ से पिहानी में भैंसटा नदी के पुल के पास राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना कराई जाएगी। नगरीय निकाय की तरफ से 30.5 मीटर ऊंचाई पर करीब 16,30,189 रुपये से राष्ट्रीय ध्वज स्थापित कराया जाएगा।