{"_id":"69c42c27d814563f3a0c1364","slug":"rs-120-million-to-be-allocated-for-rejuvenation-and-development-hardoi-news-c-213-1-hra1001-146988-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कायाकल्प और विकास के लिए मिलेंगे 12 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कायाकल्प और विकास के लिए मिलेंगे 12 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। शहरों के कायाकल्प के लिए शासन की ओर से पांच साल के लिए नवयुग पालिका योजना शुरू की गई है। योजना आगामी पांच साल के लिए है। योजना में शहरों के कायाकल्प के लिए श्रेणी के अनुसार रुपये दिए जाने की व्यवस्था है। योजना में शासन ने हरदोई नगर पालिका परिषद का भी चयन किया है। योजना में प्रत्येक वित्तीय वर्ष में 12 करोड़ रुपये विकास और अन्य कार्यों के लिए मिलेंगे।
शासन ने साल 2025-26 से नवयुग पालिका योजना शुरू की है। योजना का उद्देश्य शहरी लोगों के जीवन स्तर में सुधार और गुणवत्तापूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना है। वहीं निकाय की तरफ से 50 प्रतिशत राजस्व वृद्धि किए जाने पर प्रोत्साहन भी मिलेगा। इसमें प्रदेश के तीन निकायों को चुना जाएगा। इसमें श्रेणी एक के निकाय को 2.50 करोड़ रुपये और श्रेणी दो के निकाय को 1.50 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। शासन जिला मुख्यालय के निकायों के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति का भी गठन किए जाने की व्यवस्था दी है।
नवयुग पालिका योजना में यह कराए जा सकेंगे काम :
नवयुग पालिका योजना में डिजिटल गवर्नेंस, पर्यावरण संरक्षण, महत्वपूर्ण स्मारकों का संरक्षण और आधारभूत संरचना के काम कराए जा सकेंगे। प्रमुख सचिव पी गुरु प्रसाद ने पांच श्रेणी में काम कराए जाने के लिए परियोजनाओं को भी प्राथमिकता दी है। सामाजिक आधारभूत संरचना में उत्सव भवन, ऑडिटोरियम, प्रदर्शनी केंद्र, पार्कों का विकास, खेल सुविधाएं, डिजिटल लाइब्रेरी आदि सार्वजनिक स्थलों का सुंदरीकरण आदि शामिल है।
विकसित आधारभूत संरचना में अब निकाय भी केबल-तारों की बंचिंग और जरूरत पर ट्रांसफॉर्मर की शिफ्टिंग, निकाय के लिए रिकॉर्ड रूम, कार्यालय भवन, गौरव पथ, सीसी कैमरा निगरानी और समावेशी संरचना में पिंक टॉयलेट, प्राचीन स्मारकों-भवनों और ऐतिहासिक धरोहर का संरक्षण, जल निकासी व्यवस्था, पर्यावरणीय विकास में मवेशी बर्ड कंट्रोल सेंटर, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन, डिजिटल गवर्नेंस में स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट, नागरिक सुविधा केंद्र और नवाचार के काम कराए जा सकेंगे।
Trending Videos