सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Shocked by his wife's death, a husband took his own life by hanging himself with a saree.

Hardoi News: पत्नी की मौत के सदमे में पति ने साड़ी से फंदा लगाकर दी जान

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Shocked by his wife's death, a husband took his own life by hanging himself with a saree.
फोटो-03- श्याम सुंदर। फाइल फोटो
विज्ञापन
भरावन। पत्नी की मौत से मानसिक तनाव से ग्रसित युवक ने सोमवार रात साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। नौ माह पहले पत्नी ने भी फंदा लगाकर जान दे दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

अतरौली थाना क्षेत्र के महम्दापुर के मजरा जखवा निवासी श्याम सुंदर तिवारी (45) लखनऊ में पान मसाला की दुकान चलाते थे। छोटे भाई राम नरेश ने बताया कि बड़े भाई श्याम सुंदर की पहली पत्नी की मृत्यु 20 साल पहले हो गई थी। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी रूबी से की थी। वह लोग लखनऊ के मड़ियावं क्षेत्र में रहते थे। बीते 11 अक्तूबर 2025 को रूबी ने लखनऊ में फंदा लगाकर जान दे दी थी। इसके बाद वह लखनऊ छोड़ कर वापस गांव आ गए और मजदूरी करने लगे। पत्नी की मौत का उनकाे गहरा सदमा लगा इस वजह से वह किसी से बात नहीं करते थे और अक्सर गुमसुम रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम नरेश ने बताया कि सोमवार रात उन्होंने परिवार के साथ भोजन किया। उनका पुत्र गनेश (15) और भतीजा सचिन छत पर सोने चले गए। रात में श्याम सुंदर ने कमरे में तखत पर कुर्सी रखकर पत्नी की साड़ी का फंदा बनाया और पंखे से लटक कर जान दे दी। सुबह जब वह लोग उठे तो शव देखा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। श्याम सुंदर की मौत से बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
श्याम सुंदर की मौत होने से उनके दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठा गया। श्याम सुंदर का 15 वर्षीय पुत्र गनेश और छह वर्षीय पुत्री कीर्तिका है। नौ माह पहले मां की मौत हो गई और अब पिता का भी साथ छूट गया। दोनों के दुनिया छोड़ कर चले जाने से बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल है।

फोटो-03- श्याम सुंदर। फाइल फोटो

फोटो-03- श्याम सुंदर। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed