{"_id":"69bc34009f8b7746c0005272","slug":"solar-panels-not-installed-even-after-payment-fraud-report-filed-hardoi-news-c-213-1-hra1004-146693-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: भुगतान के बाद भी नहीं लगाया सोलर पैनल, धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: भुगतान के बाद भी नहीं लगाया सोलर पैनल, धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। कनगोईया गांव निवासी अनिल कुमार ने सोलर पैनल न लगाए जाने और कथित धोखाधड़ी के मामले में पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी पीड़ित ने बताया कि उसने मुख्यमंत्री युवा उद्यम रोजगार योजना के तहत तीन लाख रुपये का ऋण लिया था। इस राशि से सोलर पैनल लगवाने के लिए सीतापुर स्थित एक कंपनी को भुगतान किया गया। 26 अगस्त 2025 को वोल्टेक पावर सॉल्यूशन्स नामक कंपनी को 2,99,986 रुपये का भुगतान नेफ्ट के माध्यम से किया गया। भुगतान के बाद कंपनी की ओर से छह माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद सोलर पैनल या संबंधित मशीनरी नहीं लगाई गई।
कंपनी के प्रतिनिधि रोहित पावा से संपर्क करने की कई बार कोशिश की गई, लेकिन अब फोन भी नहीं उठाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने धोखाधड़ी और चालबाजी कर उसे गुमराह किया है। इस कारण उसकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। उसका पुत्र पिछले नौ माह से गंभीर रूप से बीमार है और मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। ऐसे में इस धोखाधड़ी से वह आर्थिक संकट का शिकार है। कई बार की शिकायत के बावजूद स्थानीय स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोतवाल छोटेलाल ने बताया पुलिस अधीक्षक के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
Trending Videos