सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Some people are like rainy season frogs, they appear only once in five years: Nitin Agarwal

कुछ लोग बरसाती मेढ़क की तरह पांच साल में एक ही बार दिखते : नितिन अग्रवाल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Some people are like rainy season frogs, they appear only once in five years: Nitin Agarwal
फोटो-47-सुमई में समारोह के दौरान आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल को चांदी का मुकुट पहनाते आयोजक राम
विज्ञापन
हरियावां / बावन। जगदीशपुर और सुमई में आयोजित होली मिलन समारोह में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल शनिवार को पूरी रौ में नजर आए। सुमई में लगभग 52 लाख रुपये के लोकार्पण करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग बरसाती मेढ़क की तरह पांच साल में चुनाव में ही नजर आते हैं। चुनाव होते ही गायब हो जाते हैं। आबकारी मंत्री ने समूहों की महिलाओं को लगभग 68 लाख रुपये की चेक भी वितरित कीं।
Trending Videos

कुरसेली के प्रधान प्रतिनिधि राम सेवक की ओर से सुमई में आयोजित होली मिलन समारोह में उमड़ी भीड़ से गदगद आबकारी मंत्री खुलकर बोले। उन्होंने कहा कि जनता के लिए दरवाजे हमेशा की तरह खुले रहते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के सुखदुख में साथ रहना कर्तव्य है। विधानसभा चुनाव में आने वाले दावेदारों को लेकर एक कहानी के माध्यम से उन्होंने कटाक्ष भी किया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा कि पति पीके वर्मा ने सुमई से ही राजनीति की शुरूआत की थी। कहा कि पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने जिला पंचायत सदस्य और जिला पंचायत अध्यक्ष बनाया। उनका एहसान कभी नहीं भुलाया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान प्रतिनिधि राम सेवक ने चांदी का मुकुट पहनाकर आबकारी मंत्री और जिला पंचायत अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान हरियावां के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शशांक सिंह, क्रय विक्रय सहकारी समिति के सभापति सुशील अवस्थी, राजीव सिंह टेनी, मुनेंद्र सिंह, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य राम किशोर कटियार, रवीश मिश्रा, आदि मौजूद रहे। संचालन नागेंद्र ने किया। जगदीशपुर के समारोह में आबकारी मंत्री ने विकास कार्याें को गिनाया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, आशीष सिंह सोलंकी, सौरभ सिंह गौर, नाजिम खां, हर्ष वर्धन सिंह, शिवेंद्र शुक्ला, शिव प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed