सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The accountant plowed the drain of the government tube well, now there is no water, the DM said it will be available.

Hardoi News: लेखपाल ने सरकारी नलकूप की नाली जोत ली, अब पानी नहीं मिलता, डीएम बोले मिलेगा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
The accountant plowed the drain of the government tube well, now there is no water, the DM said it will be available.
फोटो-30-शाहाबाद में समाधान दिवस के दौरान ​शिकायतें सुनते डीएम अनुनय झा और एसपी अशोक कुमार मीणा
विज्ञापन
शाहाबाद। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अनुनय झा ने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के साथ शिकायतें सुनीं। कुल 120 शिकायतें आईं। इनमें से नौ का निस्तारण मौके पर ही करा दिया गया। 111 शिकायतों का निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
Trending Videos

समाधान दिवस के दौरान दिलावरपुर के सुरेंद्र पाल ने एक लेखपाल की शिकायत डीएम से की। कहा कि लेखपाल ने सरकारी नलकूप की नाली जोत ली है। ऐसे में उसके खेतों तक पानी ही नहीं आ पाता। डीएम ने राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम से कार्रवाई करने को कहा। तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में जटपुरा की पूजा देवी ने शिकायत दर्ज कराई। कहा कि उनके निजी खेत में पति की समाधि बनी हुई है। गांव के तीन लोग इस भूमि पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए नींव भी खोद दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैंगवां स्थित एक इंटर कॉलेज के प्रबंधक विमल ने शिकायत दर्ज कराई कि स्कूल के रास्ते में जलभराव है। इस कारण विद्यार्थियों को आवागमन में परेशानी होती है। जिलाधिकारी अनुनय झा ने मामलों की सुनवाई करते हुए निस्तारण जल्द से जल्द कराने का आश्वासन दिया। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को भी निर्देश दिए। एसपी अशोक कुमार मीणा ने पुलिस और कानून व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई की।
समाधान दिवस में एसडीएम अंकित तिवारी, सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण, तहसीलदार संध्या यादव आदि मौजूद रहे। सवायजपुर में एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रियंका सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह के साथ शिकायतें सुनीं। यहां कुल 39 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें तीन का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। इस दौरान एसडीएम मयंक कुंडू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed