सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   She had passion in her heart, support in her mission, and Neeru changed her destiny.

Hardoi News: मन में थी लगन, सहयोग को मिला मिशन, तो नीरू ने बदल ली खुद की तकदीर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
She had passion in her heart, support in her mission, and Neeru changed her destiny.
फोटो-40-अपने कारखाने में सहयोगियों के साथ काम करती नीरू। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
बेहंदर। कछौना विकास खंड के टिकारी में रहने वालीं नीरू सिंह कपड़ों की सिलाई करना जानती थीं। परिचित महिलाओं के जरिए उन्हें छोटा मोटा काम मिल जाता था। अब से लगभग आठ साल पहले आजीविका मिशन के बारे में उन्हें पता चला। मिशन से जुड़ने के बाद उन्हें प्रशिक्षण मिला और फिर स्वरोजगार के लिए सहायता भी। अब उनके साथ 25 महिलाएं सिलाई का काम कर रही हैं। दावा है कि माह में औसतन 20 हजार रुपये की बचत भी उन्हें होती है।
Trending Videos

नीरू सिंह की आर्थिक स्थिति कुछ साल पहले तक ठीक नहीं थी। यही वजह थी कि उन्हें गांव में ही सिलाई के छोटे मोटे काम करने पड़ते थे। उनके अंदर हुनर भी था और लगन भी। बस सही मार्गदर्शन नहीं मिल पा रहा था। नीरू बताती हैं कि वर्ष 2018 में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के बारे में पता चला। मिशन के अधिकारियों की मदद से उन्होंने स्वयं सहायता समूह का गठन किया। समूह में इस समय 12 सदस्य हैं। कार्य की शुरूआत दस हजार रुपये से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब वह कपड़ों की सामान्य सिलाई करती थीं। बाद में प्रशिक्षण मिला, तो हुनर और निखरा, अब वह लेडीज कपड़ों के साथ ही स्कूल बैग, लेडीज बैग, शॉपिंग बैग भी तैयार करती हैं। उनके साथ इन दिनों 25 महिलाएं यह कार्य करने में लगी हैं। आर्थिक स्थिति के बदलाव का उदाहरण देते हुए कहती हैं कि अब उनके दोनों बच्चे अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में पढ़ते हैं, जो पहले सपने जैसा था। नीरू बताती हैं कि उनके और उनकी सहयोगियों के बनाए बैग की न्यूनतम कीमत 90 रुपये है, लेकिन यह ब्रांडेड बैग को पीछे छोड़ने लायक हाेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed