{"_id":"69877680f189b61acd0dab18","slug":"the-footpath-of-ghantaghar-road-has-been-converted-into-a-parking-lot-for-heavy-vehicles-causing-heavy-traffic-jams-hardoi-news-c-213-1-hra1004-144578-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: घंटाघर रोड के फुटपाथ को बना दिया भारी वाहनों की पार्किंग, खूब लगता जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: घंटाघर रोड के फुटपाथ को बना दिया भारी वाहनों की पार्किंग, खूब लगता जाम
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर का घंटाघर रोड इन दिनों पूरी तरह से अव्यवस्थाओं का शिकार हो गया है। सड़क के दोनों ओर बेतरतीब खड़े वाहनों ने मुख्य मार्ग के फुटपाथ अवैध पार्किंग में तब्दील हो गए हैं। आलम यह है कि दिन भर लगने वाले जाम से राहगीर त्रस्त हो चुके हैं। बसें सड़क तक खड़ी रहती हैं। इससे यातायात प्रभावित होता है लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे।
घंटाघर राेड पर पेट्रोल टंकी के पास से सोल्जर बोर्ड चौराहे तक मार्ग के दोनों ओर फुटपाथ पर बसों का कब्जा हर वक्त बना रहता है। काफी चौड़े फुटपाथ होने के बावजूद बसें सड़क तक खड़ी रहती हैं। इस कारण चौड़ी सड़कें भी संकरी हो चुकी हैं। इस कारण दिन भर जाम की समस्या बनी रहती है। जाम में एंबुलेंस से लेकर स्कूली बसें तक काफी देर तक फंसी रहती हैं। इससे लोगों को काफी परेशानियां उठानी पड़ती हैं। जाम की इस समस्या से केवल राहगीर ही नहीं बल्कि व्यापारी भी परेशान हैं।
व्यापारियों का कहना है कि सड़क पर जाम रहने के कारण ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। वहीं, मार्ग पर कोई यातायात कर्मी भी न होने से स्थिति और बिगड़ जाती है। व्यापारियों ने बसों को व्यवस्थित खड़ा कराने की बात कही। यातायात निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि बस चालकों को कई बार समझाया गया और कार्रवाई भी की गई है। सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos