सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The constable recruitment exam will be held in two shifts for three days starting today at eight centres in the city.

Hardoi News: शहर के आठ केंद्रों पर आज से तीन दिन दो पालियों में होगी सिपाही भर्ती परीक्षा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
The constable recruitment exam will be held in two shifts for three days starting today at eight centres in the city.
विज्ञापन
हरदोई। सिपाही भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो जाएगी। तीन दिन तक दो दो पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए जिले में आठ केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए जाने के साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी भी लगाए गए हैं। तय समय से आधा घंटे पहले तक ही अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलेगा। सुबह दस बजे से होने वाली परीक्षा के लिए आठ बजे से प्रवेश शुरू हो जाएंगे, जबकि तीन बजे से होने वाली परीक्षा के लिए एक बजे से प्रवेश शुरू होंगे। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने रविवार को परीक्षा केंद्रों का जायजा भी लिया।


तीन दिन में छह पालियों में आठ केंद्रों पर 20736 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रत्यक पाली में 3456 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए बुलाया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी और पुलिस की ओर से भर्ती परीक्षा को लेकर नोडल अधिकारी बनाए गए मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर एक सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। आठ परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए तीन सीओ लगाए गए हैं। एक ससीओ यातायात व्यवस्था के लिए लगाए गए हैं जबकि एक सीओ की तैनाती कंट्राेम रूम में भी की गई है। हर केंद्र पर एक एक थाना प्रभारी के साथ ही दो निरीक्षक भी लगाए गए हैं। एक केंद्र पर औसतन तीस पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। बताया कि परीक्षा केंद्र में सिर्फ पेन और पहचान पत्र ले जाने की अनुमति है। प्रश्नपत्र निकाले जाने से लेकर इनके वितरण तक की निगरानी पुलिस भर्ती बोर्ड से ऑनलाइन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन केंद्रों पर होगी परीक्षा-

आर्य कन्या महाविद्यालय, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, गंगा देवी इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, श्री वेणी माधव विद्या पीठ बालिका इंटर कॉलेज, महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय और आरआर इंटर कॉलेज
विज्ञापन
Trending Videos






इसका रखें ध्यान -

यदि परीक्षा सुबह दस बजे से है, तो सुबह आठ बजे तक परीक्षा केंद्र अवश्य पहुंच जाएं। अभ्यर्थी अपने साथ एडमिट कार्ड, एक मूल पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस) और उसकी एक फोटोकॉपी जरूर लाएं। केंद्र के भीतर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, बेल्ट या सादा कागज ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed