{"_id":"6a25628e1658ad223f09fdd8","slug":"up-young-woman-brutally-murdered-in-honour-killing-2026-06-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आन की खातिर युवती की निर्मम हत्या, शव के पैर में सुई चुभोई, फंदे से गला भी कसा, पिता समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आन की खातिर युवती की निर्मम हत्या, शव के पैर में सुई चुभोई, फंदे से गला भी कसा, पिता समेत चार गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 08 Jun 2026 10:47 AM IST
विज्ञापन
सार
Hardoi News: सर्पदंश की घटना दर्शाने के लिए शव के पैर में सुई चुभोई गई। यही नहीं फंदे से गला भी कसा गया।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
संडीला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आन की खातिर युवती की हत्या (ऑनर किलिंग) पिता ने अपने भाइयों और भाभी के साथ पीट-पीटकर कर दी। दरअसल युवती तीन जून की रात 12 बजे बिना कुछ बताए घर से चली गई थी और सुबह चार बजे वापस आ गई थी। इसी से नाराज होकर घटना को अंजाम दिया गया। मामले को सर्पदंश से जोड़ने के लिए शव के पैरों में सुई चुभोई गई। इसके बाद फंदा कसकर खुदकुशी का रूप देने की भी कोशिश की गई। मां की शिकायत पर पुलिस ने पूरी घटना का खुलासा करते हुए पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी बेटी (18) तीन जून की रात 12 बजे बिना कुछ बताए घर से चली गई थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इस बीच चार जून की सुबह लगभग चार बजे वह वापस घर आ गई थी। इस पर पिता ने युवती को दो-तीन तमाचे मारे और फिर लेट गए। इस पर युवती कमरे में चली गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुछ ही देर में युवती के ताऊ मुनेश, कल्लू, सुरेश और ताई मुनेश की पत्नी माधुरी ने बेटी के बारे में पूछा। कमरे में होने का पता चलने पर आरोपियों ने दरवाजा खुलवाकर पीट-पीटकर युवती की हत्या कर दी।
Trending Videos

इस दौरान युवती के पिता भी अपने भाइयों और भाभी का सहयोग करते रहे। दावा है कि आरोपियों ने मां को न तो रोने दिया और न ही बेटी को देखने दिया। गांव में ही अपने बाग में अंतिम संस्कार कर दिया। शनिवार शाम मृतका की मां ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सीओ संतोष सिंह ने बताया कि मृतका की मां की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या करने और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतका के पिता, दो ताऊ और ताई को गिरफ्तार किया गया है। इन चारों को न्यायालय से जेल भेज दिया गया है।
पैरों में चार जगह चुभाेई थी सुई, उसके दुपट्टे से कसा था गला
विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि युवती की मां ने पिटाई का विरोध किया तो उसे भी हत्या की धमकी दी। मामले को सर्पदंश और खुदकुशी के तौर पर ही गांव में बताने की धमकी भी आराेपियों ने युवती की मां को दी। युवती के एक ही पैर में चार जगह सुई चुभाेई गई। प्रयास यह था कि सर्पदंश जैसे निशान बन जाएं। इसमें सफलता न मिलने पर घटना को खुदकुशी के रूप में दर्शाने का प्रयास हुआ। इसके लिए किशोरी के ही दुपट्टे से उसका गला कसकर फंदा सा बनाया गया। गांव में यह भी प्रचारित किया गया कि बीमारी के कारण युवती ने खुदकुशी की है।