सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The person whose kidnapping report is registered is in jail.

Hardoi News: दर्ज है जिसके अपहरण की रिपोर्ट वह बंद है जेल में

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
The person whose kidnapping report is registered is in jail.
विज्ञापन
हरदोई। अतरौली थाना क्षेत्र के गौसा गांव निवासी जिस शख्स के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज है वह पिछले ढाई साल से मुरादाबाद जेल में बंद है। उस पर बाइक चोरी का आरोप है। अपह्रतों की तलाश में चल रहे अभियान के दौरान पुलिस ने जब यक्ष एप में उसकी फोटो डाली तो पूरा मामला खुल गया।
Trending Videos


गौसा निवासी लल्ली ने बताया कि उसका पति असलम वर्ष 2023 के जुलाई में रोजगार के लिए चंडीगढ़ जाने की बात कहकर घर से निकला था। कुछ दिन बाद ही असलम से लल्ली का संपर्क टूट गया। इस पर लल्ली ने अतरौली थाना क्षेत्र के ही वृंदावन निवासी सुमित पर असलम को गायब करने का आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत की। वर्ष 2023 में ही पुलिस ने सुमित से पूछताछ की लेकिन असलम के मामले में उसकी कोई भूमिका नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन




इधर लल्ली ने पुलिस पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए न्यायालय में वाद दर्ज करा दिया। न्यायालय के आदेश पर 29 जून 2024 को सुमित के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया। पिछले 21 महीने में इस मामले में तीन विवेचक बदल चुके हैं। इस बीच पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने इसकी जांच सीओ संडीला संतोष सिंह को सौंपी।

जांच के दौरान सीओ ने असलम की फोटो और ब्योरा पुलिस के यक्ष एप पर डाला तो पता चला कि असलम को तीन सितंबर 2023 को बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस समय वह मुरादाबाद जेल में बंद है। सीओ ने बताया कि लल्ली को बुलाकर असलम के जेल में बंद होने की जानकारी दे दी गई है।








इसलिए नहीं हो पाई असलम की जमानत



कानून के जानकार बताते हैं कि बाइक चोरी और बरामदगी के मामले में अधिकतम चार महीने में आरोपी की जमानत हो जाती है। बावजूद इसके असलम लगभग ढाई साल से जेल में बंद है। सीओ संतोष सिंह कहते हैं कि जब परिजन को पता ही नहीं था कि वह जेल में है तो पैरवी कौन करता। अब सोमवार को जानकारी पाकर परिजन मुरादाबाद रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed