सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The temperature of the district increased by 10 degrees in five days, the sun made people miserable.

Hardoi News: पांच दिन में 10 डिग्री बढ़ गया जिले का तापमान, धूप ने किया बेहाल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
The temperature of the district increased by 10 degrees in five days, the sun made people miserable.
विज्ञापन
हरदोई। जिले में तापमान के उतार चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। बीते सप्ताह आई आंधी और बारिश के बाद तापमान में कुछ कमी आई थी लेकिन पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होते ही धूप के तेवर तल्ख हो गए हैं। गर्मी बढ़ने से तापमान में बीते पांच दिन में अधिकतम पारा 10 डिग्री तक बढ़ चुका है और न्यूनतम पारे में भी पांच डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।
Trending Videos

मई माह अभी आधा भी नहीं बीता है कि अभी से तपने लगा है। सुबह नौ बजे के बाद से इतनी तेज धूप होने लगती है कि बाहर निकलने से लोग कतरा रहे हैं। दोपहर 12 बजे तक तो यह स्थिति होती है कि लोग घरों में ही कैद रहना अधिक उचित समझते हैं। शहर में बीती सात मई को आंधी और बारिश हुई थी, इस वजह से पारा लुढ़कर कर अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 16.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इसके बाद से किसी भी प्रकार का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हुआ और तेज चटख धूप निकल रही है। ऐसे में लगातार तापमान बढ़ रहा है, हालांकि मंगलवार की दोपहर को आई हल्की आंधी और बादलों के बाद पारा आधा डिग्री कम हुआ। फिलहाल इसका कोई खास फर्क नहीं पड़ा है। इसके बाद तेज धूप ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम पारा 36 डिग्री और न्यूनतम 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवाओं की गति 35 किमी प्रति घंटा रही।

पांच दिन का अधिकतम व न्यूनतम तापमान (डिग्री में) -

07 मई - 26.0 - 16.5
08 मई - 33.5 - 18.0

09 मई - 34.5 - 21.0

10 मई - 35.5 - 21.5

11 मई - 36.5 - 22.0
12 मई - 36.0 - 21.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed