सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two months after marriage, the newlywed woman hanged herself.

Hardoi News: शादी के दो माह बाद नवविवाहिता ने लगाया फंदा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Two months after marriage, the newlywed woman hanged herself.
विज्ञापन
बेहटागोकुल। कस्बे में एक नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में बृहस्पतिवार को कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। कोचिंग से पढ़कर लौटे पति को कमरे में नवविवाहिता का शव लटका मिला। शव देखते ही परिजनों में सनसनी फैल गई। वह लोग उसे उतार कर सीएचसी लेकर गए लेकिन तब उसकी मौत हो चुकी थी।
Trending Videos

बेनीगंज कोतवाली के अंतर्गत प्रतापनगर के अलहौआ गांव निवासी सुनील कुमार की पुत्री रोशनी (20) का विवाह बीती 26 मार्च को बेहटा गोकुल निवासी सोनू के साथ हुआ था। मृतका के चाचा अवधेश ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे रोशनी अपने कमरे में अकेली थी। जब उसका पति सोनू कोचिंग पढ़कर घर लौटा और कमरे में दाखिल हुआ तो उसे रोशनी का शव पंखे के हुक के फंदे के सहारे लटका मिला। चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और रोशनी को फंदे से नीचे उतारकर सीएचसी टोडरपुर ले गए। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाचा ने बताया कि घटना के समय रोशनी की सास नीतू घर के बाहर थीं। परिजनों ने घटना के कारणों को लेकर अनभिज्ञता जताई है। पुलिस ने मौके पर शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम कराया है। थाना प्रभारी मार्कंडेय सिंह ने बताया कि तहरीर मिलते ही मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed