{"_id":"6a0607adabc365d3710492d6","slug":"two-robbers-arrested-in-police-encounter-one-shot-in-the-leg-constable-also-injured-hardoi-news-c-213-1-hra1004-149761-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली, सिपाही भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली, सिपाही भी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरदोई। सांडी पुलिस की बुधवार देर रात कुंडल लूटने वाले दो आरोपियों के साथ मुठभेड़ हो गई। जेवर बेचने जा रहे आरोपियों ने पुलिस की घेराबंदी के दौरान फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से एक आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गया।
सांडी थाना क्षेत्र में 29 अप्रैल को शादी समारोह में जा रही नेकपुर हातिम निवासी सविता का बाइक सवारों ने कुंडल नोच लिया था। घटना के दूसरे दिन अमित कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया कि वह अपनी मां सुजाता और भाभी के साथ बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के रामनगर में एक शादी समारोह में जा रहे थे। सैंतियापुर के पास बाइक सवार दो बदमाश सविता के दाहिने कान का कुंडल नोच कर भाग गए। पुलिस अधीक्षक एके मीणा के निर्देश पर गठित टीम सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के जरिए बदमाशों की तलाश कर रही थी। बिलग्राम क्षेत्राधिकारी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि बुधवार रात मुखबिर से आरोपियों के लूट का जेवर बेचने की सूचना मिली।
आरोपियों के बघौली सड़क से सांडी की तरफ आने की जानकारी पर घेराबंदी की गई। भट्ठे के पास चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने बाइक को रोकने का इशारा किया तो बदमाशों ने भागने के फिराक में पुलिस पर फायर कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस ने फायरिंग की इसमें कोतवाली देहात क्षेत्र के नया गांव के मजरा गोधाई गांव निवासी शीलू के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसके दूसरे साथी अमित को भी पकड़ लिया। इस दौरान कांस्टेबल बृजेश कुमार शुक्ला भी घायल हो गए। घायल बदमाश और सिपाही को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
आरोपियों के पास से कुंडल बरामद
बिलग्राम क्षेत्राधिकारी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपियों के पास से लूटा गया कुंडल और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की गई। बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने सांडी की घटना के अलावा सुरसा थाना क्षेत्र के बिलग्राम सड़क पर ढोलिया फार्म के पास हुई एक अन्य चोरी की वारदात को भी स्वीकार किया है। इस ऑपरेशन में सांडी थाना प्रभारी शुभम यादव, उपनिरीक्षक ललित कुमार, प्रेमचंद पांडेय, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र, विजय प्रताप, सोनू कसाना, गजेंद्र और कुंदन वर्मा शामिल रहे।
Trending Videos