सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The weather took a turn, clouds remained in the sky since morning, cold wind blew.

Hardoi News: मौसम ने ली करवट, सुबह से छाए रहे बादल, ठंडी हवा चली

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
The weather took a turn, clouds remained in the sky since morning, cold wind blew.
विज्ञापन
हरदोई। बीते कई दिनों से गर्मी की मार झेल रहे लोगों को मौसम के बदले मिजाज ने चिलचिलाती धूप से राहत दी है। रविवार सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा और दोपहर से चली तेज ठंडी हवाओं ने वातावरण में ठंडक घोल दी। अचानक हुए इस बदलाव के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
Trending Videos

जनपदवासियों की रविवार की सुबह आसमान में घने बादलों के बीच हुई। सुबह से ही काले बादल छाए रहे और तड़के मामूली बूंदाबांदी के निशान रहे। इसके बाद दिन चढ़ने के साथ कई बार मौसम साफ हुआ तो कभी घने बादल छा गए। इससे कई बार हल्की बूंदाबांदी भी हुई। पूरे दिन ऐसा कई बार हुआ हालांकि तेज बारिश न होने से लोगों को गर्मी से बहुत अधिक राहत तो नहीं मिली लेकिन दिन भर चली तेज ठंडी हवाओं ने मौसम सुहाना कर दिया। शाम को ठंडी हवाओं की वजह से हल्की सिहरन महसूस की गई। लोग जो अब तक एसी और पंखे चलाने लगे थे वह फिर से खिड़कियां खोलकर सुहावने मौसम का आनंद लेते दिखे। बादलों की मौजूदगी और हवा की दिशा में आए बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवाओं की रफ्तार 16 किलोमीटर प्रति घंटा रही। आर्द्रता सुबह 81 प्रतिशत रही जो शाम को घटकर 56 प्रतिशत तक गिर गई। दोपहर के समय जो धूप चुभने लगी थी वह बादलों की वजह से काफी नरम रही। स्थानीय बाजारों और पार्कों में लोगों की चहल-पहल भी आम दिनों के मुकाबले अधिक देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed