सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Those hoping for tickets from other parties would do well to leave the BJP: Naresh Agarwal

दूसरे दलों से टिकट की उम्मीद लगाने वाले भाजपा छोड़ दें तो अच्छा : नरेश अग्रवाल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Those hoping for tickets from other parties would do well to leave the BJP: Naresh Agarwal
फोटो-36-पत्रकार वार्ता में बोलते नरेश अग्रवाल। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। पूर्व सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा कि कुछ मौकापरस्त लोगों को भाजपा के कुछ नेता संरक्षण दे रहे हैं। संगठन को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। कुछ लोग दूसरे दलों से विधानसभा चुनाव के टिकट की उम्मीद लगाए हैं, ऐसे लोग भाजपा छोड़ दें तो अच्छा होगा। यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव में जिन लोगों ने भाजपा का विरोध किया ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।
Trending Videos

लंबे समय बाद हरदोई आए पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने शनिवार शाम वैटगंज स्थित आवास पर पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनावी साल है। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव हैं। दावा किया कि सरकार की उपलब्धियों के कारण लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। जनपद की आठों सीटें भाजपा जीतेगी। कहा कि कानून व्यवस्था के मामले पर सरकार ने कोई समझौता नहीं किया। लोकसभा चुनाव में जिन लोगों ने भाजपा का विरोध किया उनके बारे में जनता सब जानती है। जनता को बधाई इस बात की कि आसपास की लोकसभा सीटें भाजपा हार गई लेकिन हरदोई की दोनों सीटों को जनता ने भाजपा को समर्पित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव समय पर होंगे। जनप्रतिनिधियों को अब ज्यादा से ज्यादा समय अपने क्षेत्र और जनता के बीच ही देना चाहिए। कहा कि कुछ लोग मेरे और मेरे परिवार का व्यक्तिगत विरोध करते हैं ऐसे लोगों का आगे भी विरोध करते रहना चाहिए। दावा किया कि सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा 50 हजार वोटों से चुनाव जीतेगी। हरदोई से चुनाव लड़ने वाले सभी लोगों का स्वागत करने की बात भी उन्होंने कही।



भारत शांति का पक्षधर, जनता संयम रखे
नरेश अग्रवाल ने कहा कि विश्व में अशांति चिंता की बात है। भारत शांति का पक्षधर है। शांति बनी रहनी चाहिए। युद्ध के कारण कुछ वस्तुओं की उपलब्धता कम हुई है लेकिन जनता को थोड़ा संयम रखना चाहिए। दावा किया कि सरकार किसी भी चीज की कमी नहीं होने दे रही है।



पटरियों से अवैध कब्जे हटवाए, जाम की स्थिति खराब
पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने शहर में जाम की स्थिति पर चिंता जताई। कहा कि जाम की स्थिति बेहद खराब है। प्रशासन को पटरियों पर से अवैध कब्जे हटवाने चाहिए। यह काम योजना बनाकर किया जाए तो बेहतर होगा। दावा किया कि खेतुई से पिहानी चुंगी तक चार लेन की सड़क का प्रस्ताव जल्द मंजूर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed