{"_id":"69b6ec0ecbd4c7dc4202f3eb","slug":"train-operations-will-be-affected-for-two-days-due-to-chaitra-amavasya-fair-hardoi-news-c-213-1-hra1004-146421-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: चैत्र अमावस्या मेले को लेकर दो दिन ट्रेन संचालन रहेगा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: चैत्र अमावस्या मेले को लेकर दो दिन ट्रेन संचालन रहेगा प्रभावित
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। चैत्र अमावस्या पर लोदीपुर बिशनपुर में लगने वाले वार्षिक मेले के चलते मुरादाबाद मंडल के अंतर्गत आने वाले स्टेशन पर रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ट्रेनों के अस्थायी ठहराव के निर्देश दिए हैं। इस बदलाव के कारण आने वाले 17 और 18 मार्च को रेल संचालन प्रभावित रहने की संभावना है। हरदोई स्टेशन से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के समय में भी फेरबदल हो सकता है।
चैत्र अमावस्या मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए लोदीपुर बिशनपुर स्टेशन पर उन ट्रेनों को भी रोकने का निर्णय लिया गया है जिनका यहां पर नियमित ठहराव नहीं होता है। रेलवे का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को मेले तक पहुंचने में सुगमता प्रदान करना है। हालांकि अतिरिक्त ठहराव और यात्रियों की संख्या बढ़ने से मुख्य लाइन पर ट्रेनों की गति और संचालन पर असर पड़ेगा। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि अप दिशा में ट्रेन 15011 लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस और ट्रेन 22453 लखनऊ मेरठ राज्य रानी एक्सप्रेस को संबंधित स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव किया गया है।
डाउन दिशा में ट्रेन 22454 राज्यरानी एक्सप्रेस, 15910 अवध असम एक्सप्रेस, ट्रेन 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और ट्रेन 15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस काे ठहराव दिए गया। ऐसे में अतिरिक्त ठहराव की वजह से ट्रेनों के परिचालन समय में 15 से 30 मिनट की देरी होने की आशंका है।
Trending Videos