सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Training classes are essential for intellectual and organizational development: Vijay Pratap Singh

बौद्धिक, संगठनात्मक विकास के लिए प्रशिक्षण वर्ग जरूरी : विजय प्रताप सिंह

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Training classes are essential for intellectual and organizational development: Vijay Pratap Singh
फोटो 33: भाजपा अवध क्षेत्र के महामंत्री विजय प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन पदा​धिकारि
विज्ञापन
हरदोई। पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और भाजपा संगठन की कार्य पद्धति कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने के लिए प्रशिक्षण महाभियान चलाए जा रहे हैं। अभियान के संयोजक अवध क्षेत्र के महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बौद्धिक विकास और संगठनात्मक विकास के लिए प्रशिक्षण वर्ग जरूरी है।
Trending Videos




भाजपा कार्यालय पर शनिवार को बैठक में संयोजक ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है। कार्यकर्ताओं के वैचारिक, बौद्धिक और संगठनात्मक विकास के लिए प्रशिक्षण अभियान चलाए जाते हैं ताकि उन्हें पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और संगठन की कार्यपद्धति को समझाया जा सके। मंडलवार प्रशिक्षण महाभियान की समीक्षा की। उन्होंने दो दिवसीय और सात सत्र के प्रशिक्षण वर्गों की व्यवस्थाओं की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया। कहा कि प्रत्येक मंडल में प्रशिक्षण कार्यक्रम सुव्यवस्थित, अनुशासित और समयबद्ध संपन्न होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने प्रशिक्षण वर्गों की प्रगति, व्यवस्थाओं और कार्यक्रमों की गुणवत्ता पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि प्रशिक्षण वर्ग पार्टी की कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति, इतिहास, विचारधारा और जनसेवा के उद्देश्यों की जानकारी मिल रही है। सभी जिला पदाधिकारियों और अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह प्रशिक्षण को गंभीरता और जिम्मेदारी से कराएं। बैठक में जिला पदाधिकारी, प्रशिक्षण अभियान से जुड़े पदाधिकारी और संचालन टीम के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed